ये तो सब जानते है कि अक्षय कुमार साल भर में तीन चार फ़िल्में तो आराम से कर लेते है। बता दे कि हाउसफुल के बाद अब अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग करने में व्यस्त है। जी हां इस फिल्म को लेकर अक्षय खूब सुर्खियां बटोर रहे है। दरअसल इस फिल्म में कटरीना कैफ काफी समय बाद अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि सूर्यवंशी के सेट पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी दोनों ही सुर्ख़ियों में आ गए।
सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय और रोहित के बीच हाथापाई..
बता दे कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ही डायरेक्ट कर रहे है। ऐसे में रोहित शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे उनके और अक्षय कुमार के बीच हाथापाई होती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि आज कल सोशल मीडिया पर अक्षय और रोहित की इस लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहाँ तक कि वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे उनकी लड़ाई रुकवाने के लिए पुलिस वहां पहुँच जाती है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने खुद इस खबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। बता दे कि इस वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1194155278960336896
दरअसल एक वेबसाइट ने ही इस खबर को वायरल किया था कि अक्षय और रोहित के बीच हाथापाई हुई थी। जिसके कारण उन दोनों में बातचीत बंद है। जब कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में इस खबर का मजाक बनाने के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने वास्तव में ऐसा वीडियो शूट किया है। इसका मतलब ये है कि सूर्यवंशी के सेट पर सब कुछ सही चल रहा है। फ़िलहाल आप अक्षय कुमार का ट्वीट यहाँ देख सकते है। जिसे देखने के बाद आपको खुद बखुद समझ आ जाएगा कि झूठी खबरें वास्तव में किस तरह से वायरल होती है।


