आज हम टीवी की उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने अपने माता पिता को दस लाख का गिफ्ट दिया है। जी हां यह एक्ट्रेस शादी के एक साल बाद अपने माता पिता के घर आई थी। तो ऐसे में अपने माता पिता के लिए यह बेहद नायाब तोहफा लेकर घर आई। दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उसका नाम युविका चौधरी है। जिन्होंने कुछ ही दिन पहले नाच बलिए का ख़िताब और पचास लाख का इनाम अपने नाम किया है। बता दे कि युविका और प्रिंस की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते है। यही वजह है कि उनके फैंस ने उनकी जोड़ी को जीता दिया।
शादी के एक साल बाद पहली बार माँ बाप के घर आई यह एक्ट्रेस..
गौरतलब है कि पिछले साल युविका और प्रिंस ने शादी रचाई थी। इसके इलावा वह अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शादी से पहले इन दोनों ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जी हां ये दोनों बिग बॉस में मिले थे। हालांकि तब इन दोनों को देख कर यह नहीं लगा था कि इन दोनों की जोड़ी शादी के बंधन तक पहुँच जाएगी। मगर जैसे जैसे इनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। वैसे वैसे इनका प्यार और भी ज्यादा गहरा होता गया। अब ये तो सब को मालूम ही है कि प्रिंस टीवी के कई शो में काम कर चुके है, लेकिन यदि हम युविका की बात करे तो वह भी पंजाबी फिल्मो में काम कर चुकी है और खूब नाम कमा चुकी है।
https://www.instagram.com/p/B41zwexpHGf/
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि युविका न केवल अच्छी पार्टनर और बेटी है, बल्कि एक खूबसूरत एक्ट्रेस भी है। बता दे कि हाल ही में युविका अपने माता पिता के घर आई थी और इस पल की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। वही अगर हम उनके तोहफे की बात करे तो उन्होंने अपने माता पिता को दस लाख का चेक तोहफे में दिया है। जी हां शादी के एक साल बाद जब युविका अपने मायके गई, तब उन्होंने इनाम की राशि में से छोटा सा हिस्सा अपने माता पिता को तोहफे में दिया था। दोस्तों युविका ने अपने पेरेंट्स को जो तोहफा दिया, उसके बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


