16 नवंबर को खत्म होगा इस क्रिकेटर पर लगा बैन, जल्द ही टीम में होगी वापसी

बता दे कि क्रिकेट की दुनिया में जब कोई खिलाडी नियमों को तोड़ता है, तब उसे सजा दी जाती है। बहरहाल भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दरअसल भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित दवाई लेने के इल्जाम में पृथ्वी शॉ पर आठ महीने के लिए बैन लगा दिया था। हालांकि अब यह बैन 16 नवंबर को खत्म होगा और इसके बाद पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी भी हो जाएगी। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने कुछ ऐसा सिरप ले लिया था, जिसे क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई स्वीकार नहीं करती। बता दे कि बैन के हटने से पृथ्वी शॉ एक बार फिर से खेल के मैदान पर नजर आएंगे।

16 नवंबर को खत्म

16 नवंबर को खत्म होगा इस क्रिकेटर पर लगा बैन..

वही अगर हम उनके खेल की बात करे तो उन्होंने आखिरी बार साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला था। इसके बाद उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाडियों में से एक है। हालांकि ये बात अलग है कि उन्हें अब तक सही तरीके से अपना जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला। मगर इतना जरूर तय है कि इस बार जब वह मैदान पर वापसी करेंगे, तो सामने वाली टीम के छक्के छुड़ा देंगे।

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ पर अगर यह बैन नहीं लगता, तो शायद आज वह भारतीय टीम में शामिल होते। मगर उनकी एक गलती की वजह से उन्हें भारतीय टीम से कुछ महीनो के लिए बैन कर दिया गया। फ़िलहाल उनका बैन 16 नवंबर को खत्म होगा, लेकिन उसके बाद उनकी टीम में वापसी कब और कैसे होगी, ये अभी कहना मुश्किल है। दोस्तों क्या आप पृथ्वी शॉ पर लगा बैन हटने से खुश है या नहीं। इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।
Summary
16 नवंबर को खत्म होगा इस क्रिकेटर पर लगा बैन, जल्द ही टीम में होगी वापसी  Youth Express
Article Name
16 नवंबर को खत्म होगा इस क्रिकेटर पर लगा बैन, जल्द ही टीम में होगी वापसी Youth Express
Description
बता दे कि क्रिकेट की दुनिया में जब कोई खिलाडी नियमों को तोड़ता है, तब उसे सजा दी जाती है। बहरहाल भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दरअसल भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित दवाई लेने के इल्जाम में पृथ्वी शॉ पर आठ महीने के लिए बैन लगा दिया था। हालांकि अब यह बैन 16 नवंबर को खत्म होगा और इसके बाद पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी भी हो जाएगी। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने कुछ ऐसा सिरप ले लिया था, जिसे क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई स्वीकार नहीं करती।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER