बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस से बानी फिल्म को नेशन अवार्ड से सामनातीत किया गया है| प्रियंका की मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘पाणी’ Paani ने एन्वायरन्मेंट कंजर्वेशन कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है| इसके लिए अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका ने फिल्म के निर्देशक आदिनाथ कोठारे के साथ-साथ फिल्म की प्रोडक्शन टीम को बधाई दी|
Priyanka Chopra ने दी Paani टीम को बधाई?
पाणी टीम को प्रियंका ने बधाई दी है और साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है| साथ ही इन्होने के कुछ फिल्म और निर्देशन से जुडी कुछ बातों को भी बताया है|
प्रियंका ने कहा की , “हालांकि आदिनाथ ने इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा, मैं जानती थी कि इसे समझने का दबाव उन पर होगा और आखिरकार हमने अपने परिश्रम से राष्ट्रीय पुरस्कार को अपने नाम किया है| मुझे आदिनाथ और उनकी रचनात्मक टीम और पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) की अपनी टीम पर गर्व है| हमारी कड़ी मेहनत को पहचानने और ‘पाणी’ को एन्वायरन्मेंट कंजर्वेशन कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने के लिए मैं ज्यूरी की आभारी हूं| ”
प्रियंका ने आगे कहा की , “हमने पीपीपी की शुरुआत वास्तविक कहानियों को बनाने के इरादे से किया था| हम लोगों का मनोरंजन करने के साथ और एक उद्देश्य के साथ स्थानीय कहानियों को बताना चाहते थे| हम उन मुद्दों के बारे में बात करना चाहते थे, जिसका सामना आज हम सब कर रहे हैं| ‘Paani ‘ उसी तरह की एक फिल्म है| ”
https://www.instagram.com/p/B09GdjGHAc9/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दे प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ (PPP) तले बनी मराठी फिल्म “Paani” ने पर्यावरण संरक्षण और परिरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इससे पहले, प्रियंका की मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘वेंटिलेटर’ ने साल 2016 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे|


