स्लिम व फिट दिखना है तो लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में करना होगा सुधार, जानियें

स्लिम व फिट दिखना है तो लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में करना होगा सुधार

लॉकडाउन में जहां कुछ परेशान हैं वहीं कुछ लोग इसे बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। घर में तरह-तरह की डिशेज़ बनाई जा रही हैं जिसके स्वाद के आगे क्या मोटापा क्या और क्या डायबिटीज। साधारणतया ऐसा ही होता है लेकिन इन चीज़ों की अनदेखी भविष्य में बहुत भारी पड़ सकती है। यही समय है लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में सुधार लाने का। मोटापे की समस्या फिलहाल टॉप पर है तो प्रॉब्लम को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। कुछ आसान से टिप्स जिनके जरिए आप स्लिम व फिट अपने आप को बनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

ये नियम निभाकर समस्या से पा सकते है निजात

  •  अच्छी हेल्थ को मेनटेन करने के लिए एक्सरसाइज और योग के साथ सही डाइट प्लान भी जरूरी है। तो सबसे पहले एक डाइट चार्ट तैयार करें। जिसमें स्लिम व फिट ऑयली चीजों को पूरी तरह से आउट करें।
  • डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो शरीर को तो न्यूट्रिशन दे हीं साथ ही आप उसे खाकर बोर भी न हों। जैसे कभी अंडे, कभी चने, स्प्रॉउट्स, बीन्स, पालक, पीनट बटर, ब्रेड जैसे कई ऑप्शन्स हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
  • चीनी और चावल दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक है। तो इसे रिप्लेस करने के बारे में सोचें। चीनी की जगह शहद और सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा।
  • कई बार अपने बढ़ते वजन की वजह से हम खाना छोड़ देते हैं। यह गलत है कुछ भी छोड़ने या कम करने में जल्दबाजी ना करें। कसलटेंट की सलाह ले।
  • बाहर के खाने का सेवन कम करें। जितना पॉसिबल हो घर का खाना खाएं। इससे आपको पता रहेगा कि आप किस तरह के घी मसालों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज्यादा मसालेदार भोजन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
  • पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को तो दुरुस्त रखता ही है और साथ ही वजन भी घटाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक हमें दिन में कम से कम 12 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • चॉकलेट, केक, पेस्टी स्वाद में तो अच्छे होते हैं पर इन में सबसे ज्यादा कैलरी होती है, जो वजन बढ़ाने का ये सबसे बड़ा कारण बन सकते है।
  • अपनी नींद का खास ख्याल रखें। नींद पूरी ना होने से हमारे हार्मोंस पर असर पड़ता है, जिससे स्ट्रेस बढने लगता है और भूख कम होने लगती है। स्ट्रेस हमारे वजन पर भी प्रभाव डालता है। डॉक्टरों के अनुसार कम से कम 8 घंटे की नींद हर किसी के लिए आवश्यक होती है।
  • अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। 20 से 25 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करने से कैलरीज जल्दी बर्न होती है।
  • काम के साथ खाने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में न आप काम पर ध्यान दे पाएंगे और ना ही भोजन ठीक से कर पाएंगे।
  • खाने में सैलेड जरूर शामिल करें। इससे हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कैलरी कंट्रोल में रहता है।
  • खाने से पहले या बाद में गुनगुना पानी पीए। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और पाचन क्रिया भी ठीक से काम करती है। यह शरीर को फिट रखने में भी उपयोगी है।
  • आस-पास या मार्केट जाने के लिए कार या किसी अन्य वाहन का इस्तेमाल ना करें। अगर हो सके तो पैदल जाए। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

कुछ जरूरी टिप्स

  •  डाइट बदलने से पहले कंप्लेंट की सलाह जरूर लें।
  • व्यायाम और एरोबिक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
  • नींबू कभी-कभी खाली पेट सूट नहीं करता इसलिए आप सैलेड या फलों की चाट पर डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
Summary
स्लिम व फिट दिखना है तो लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में करना होगा सुधार, जानियें
Article Name
स्लिम व फिट दिखना है तो लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में करना होगा सुधार, जानियें
Description
लॉकडाउन में जहां कुछ परेशान हैं वहीं कुछ लोग इसे बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। घर में तरह-तरह की डिशेज़ बनाई जा रही हैं जिसके स्वाद के आगे क्या मोटापा क्या और क्या डायबिटीज। साधारणतया ऐसा ही होता है लेकिन इन चीज़ों की अनदेखी भविष्य में बहुत भारी पड़ सकती है। यही समय है लाइफस्टाइल से लेकर खानपान की आदतों में सुधार लाने का।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER