‘KGF चैप्टर 1 ‘ फिल्म को सफलता हासिल होने के बाद फिल्म ‘ KGF चैप्टर 2 ‘ का दर्शक अब बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। अपको बता दे कि फिल्म ‘KGF 2 ‘में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में नजर आएंगे। जबकि फिल्म में संजय दत्त एक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
संजय दत्त ने शेयर किया पोस्टर
वहीं, फिल्म के अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट पर भी से पर्दा उठा दिया है। संजय दत्त ने लिखा है कि- ‘केजीएफ चैप्टर 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 जुलाई, 2021 को रिलीज की जाएगी।
ये निभाएंगे विलेन की भूमिका
वहीं, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद फैंस को अब इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में साउथ के सुपरस्टार यश की बात करे तो वह इस फिल्म में लीड रोल में होंगे। जहां फिल्म में उनके किरदार का नाम रॉकी होगा, जबकि संजय दत्त फिल्म में विलेन की भूमिका यानि अधीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में अबकी बार रवीना टंडन रमिका सेन की भूमिका में दिखेंगी।
ये लोग भी इस फिल्म में आएंगे नजर
वहीं, फिल्म में इन सब के अलावा और लोगो की बात करे तो फिल्म में श्री निधी शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश भी अहम भूमिका निभाते हुुए नजर आएंगे। आपको बता दे कि यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर वन का दूसरा भाग होगा। जो प्रशांत नील द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में 16 जुलाई, 2021 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शको के लिए रिलीज की जाएगी।




