सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, पिता आयुष ने की शेयर

शेयर

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के घर 27 दिसंबर को एक खुशखबरी आई है। खुशखबरी ये कि उनकी बहन अर्पिता खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। यानी अर्पिता और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। आयुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटी का नाम आयत बताया था। और हाल ही में आयुष ने अपनी बेटी आयत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जो की बहुत खूबसूरत है।

आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान के फैंस की बेसब्री खत्म हुई क्योंकि आयुष शर्मा ने अपनी प्यारी सी बेटी आयत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। सलमान खान को उनके 54वां जन्मदिन ये दोहरी खुशी मिली।

सलमान को जब ये नायाब तोहफा मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होनें मीडिया से भी अपनी खुशी बांटी थी। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, आज से 27 दिसंबर के मायने बदल गए। अब ये दिन उनका नहीं आयत का जन्मदिन होगा। आयत, खान परिवार के लिए नायाब तोहफा हैं। क्योंकि खान परिवार में लड़कों की भरमार है। सिवाय, अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी के।

अर्पिता की बच्ची के लिए सुझाए गए थे ये दो नाम

शेयरसलमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्पिता की बच्ची के लिए दो नाम सुझाए गए थे सिफारा और आयत। अर्पिता को इन दो नामों में से आयत पसंद आया। आयत शर्मा तो पैदा होते ही सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। उनके नाम के फैन क्लब भी इंस्टाग्राम पर शुरू हो चुके हैं।

बता दें कि अर्पिता चाहती थीं कि वो अपने भाई के बर्थडे पर ही बच्चे को जन्म दें इसलिए उन्होनें सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया। अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। इस कपल को पहला बेटा आहिल 2016 में हुआ था। आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन थीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, पिता आयुष ने की शेयर - Youth Express
Article Name
सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, पिता आयुष ने की शेयर - Youth Express
Description
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के घर 27 दिसंबर को एक खुशखबरी आई है। खुशखबरी ये कि उनकी बहन अर्पिता खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। यानी अर्पिता और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER