सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया खूबसूरत सी बेटी को जन्म, सबसे पहले अस्पताल पहुंची यह शख्स

ये तो सब जानते है कि बीते दिन सलमान खान ने अपना जन्म दिन सेलिब्रेट किया था। बता दे कि इस खास मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद ही खास तोहफा दिया है। जी हां अर्पिता खान शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दरअसल अर्पिता खान दूसरी बार प्रेग्नेंट थी और इससे पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में उनके परिवार में एक बेटी के आने से उनकी फ़ैमिली पिक्चर पूरी हो चुकी है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि अर्पिता ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि वह सलमान खान के जन्म दिन के खास मौके पर ही उन्हें यह तोहफा देंगी।

सलमान खान की बहन

सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म.. 

यही वजह है कि उन्होंने नार्मल डिलीवरी का इंतजार न करते हुए सी सेक्शन सिजेरियन के द्वारा बच्ची को उसी दिन जन्म दिया, जिस दिन सलमान का जन्म दिन था। गौरतलब है कि अर्पिता ने हिंदुजा अस्पताल में दोपहर के समय बच्ची को जन्म दिया था। ऐसे में जब खान परिवार को यह खुशखबरी मिली, तब पूरा खान परिवार अस्पताल पहुँच गया। यहाँ तक कि अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सबसे पहले अर्पिता की माँ यानि हेलेन अस्पताल पहुंची थी।

https://www.instagram.com/p/B6ka2a5HpUT/

https://www.instagram.com/p/B6lNYyRn6Qy/

उसके बाद धीरे धीरे खान परिवार के सभी लोग वहां पहुँचते गए। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा बॉलीवुड के कुछ खास सेलिब्रिटी जो सलमान के काफी अच्छे दोस्त है, वह भी उनकी ख़ुशी में शामिल होने के लिए अस्पताल पहुँच सकते है। फ़िलहाल तो खान परिवार और एक्टर अतुल अग्निहोत्री जो अलवीरा के पति है, वह अर्पिता खान शर्मा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बता दे कि सलमान खान की बहन अर्पिता काफी समय से इस ख़ुशख़बरी का इंतजार कर रही थी और आखिरकार उन्हें यह ख़ुशी मिल ही गई।

Summary
सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया खूबसूरत सी बेटी को जन्म, सबसे पहले अस्पताल पहुंची यह शख्स  Youth Express
Article Name
सलमान खान की बहन अर्पिता ने दिया खूबसूरत सी बेटी को जन्म, सबसे पहले अस्पताल पहुंची यह शख्स Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि बीते दिन सलमान खान ने अपना जन्म दिन सेलिब्रेट किया था। बता दे कि इस खास मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद ही खास तोहफा दिया है। जी हां अर्पिता खान शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दरअसल अर्पिता खान दूसरी बार प्रेग्नेंट थी और इससे पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में उनके परिवार में एक बेटी के आने से उनकी फ़ैमिली पिक्चर पूरी हो चुकी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER