चने होते है स्वास्थय के लिए लाभदायक, इस तरह करें सेवन

चने होते है स्वास्थय के लिए लाभदायक, इस तरह करें सेवन

जैसा कि हम सभी जानते है कि चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चने को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। रोजाना चना खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, फाइबर और फोलेट मिलता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सपर्ट्स काले चने खाने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं या फिर चने को भिगोकर खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। आइये जानते हैं काले चने को किस तरह से खाना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा शरीर को मिल पाए।

डाइट में करें शामिल

चने को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप भुने हुए चने, अंकुरित चने या फिर उबालकर चने खा सकते हैं। अलग-अलग तरीकों से चने खाने से कई लाभ मिलते हैं।

ये चना ज्यादा लोग करते है पसंद

वैसे तो ज्यादातर लोग भुने हुए चने खाना पसंद करते हैं। भुने चने खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें चाय के साथ या कभी भी भूख लगने पर आसानी से स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीज को भुने चने खाने चाहिए। सर्दी जुकाम में भी भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा पतले लोगों को भुने चने खाने से बचना चाहिए।

अंकुरित चने होते हे फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो अंकुरित चने भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अंकुरित या फिर भीगे हुए चने खाने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। अंकुरित चने में विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी होता है। इसके अलावा भिगोकर खाने से चने में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं। हालांकि इन्हें पचाना आसान नहीं होता है। भीगे चने डाइजेशन में परेशान कर सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER