इस विधि से बनाएं काले चने की सब्जी, सभी को आएगी पसंद

इस विधि से बनाएं काले चने की सब्जी, सभी को आएगी पसंद
आजकल हम देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें बाहर का खाना ज्यादा पसंद नहीं होता। वह अक्सर घर पर ही सब कुछ खाना पसंद करते है। तो ऐसे मेे मन में यह सवाल उठता है कि क्या आखिर रोज बनाया जाएं। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है काले चने की सब्जी के बारे में जिसे आप बड़े ही आसान विधि से बना सकते है। आइये जानते है कि कैसे आप घर पर रहकर इस सब्जी को बना सकते है। जाने रेसिपी।

सब्जी के लिए ये सामग्री चाहिए

  1. 2 कप काले चने
  2. 2 कप प्याज़, कद्दूकस
  3. 2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  4. 2 टी स्पून गरम मसाला
  5. 1 तेज पत्ता
  6. 1 टेबल स्पून जीरा
  7. 2 कप टमाटर, कद्दूकस
  8. 1 टेबल स्पून नमक
  9. 1/2 टी स्पून हल्दी
  10. दो बड़े चम्मच (पाउडर) धनिया
  11. 1 लाल मिर्च पाउडर
  12. 2-3 हरी मिर्च
  13. 1/2 कप तेल
  14. दो बड़े चम्मच (कटा हुआ, गार्निश के लिए) धनिया पत्ती

इस विधि से बनाएं

सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चनों को पका लें। फिस उसे सॉफ्ट कर लें। उसके बाद चनों को पानी से अलग कर लें और पानी को फेंके नहीं। अब तेल गर्म कर लें और उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें। इसके बाद जब जीरा चटक जाए, उसमें प्याड़, अदरक और लहसुन डालें। अब प्याज़ के अच्छे से फ्राई होने और तेल अलग होने तक तलें। इसके बाद उसमें टमाटर डालें और फिर तेल अलग होने का इंतजार करें।

ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद बंद कर दे गैस

अब इसमें नमक, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें उबले हुए चने, हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर मिलाएं। इसके बाद पानी नाप लें और चार कप के करीब बना लें। अब चनों में मिलाकर उबाल आने के लिए हल्की आंच पर पकने दें। इसके बाद जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे तो गैस को बंद कर दें। आपकी गर्म-गर्म सब्जी तैयार है। अब आप इसें सर्व करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER