हम देखते है कि हमारे देश में अधिकांश लोगों का दिन और रात का खाना यानि लंच और डिनर एक जैसा होता है। दिन में रोटी, सब्जी और दाल के साथ चावल भारतीय लोगों का साधारण खाना है। वहीं, डिनर में भी लोग यही सब खाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लंच बॉक्स में ठीक तरीके से खाना नहीं खा पाते इसीलिए रात में वे रोटी और चावल दोनों खाते हैं। लेकिन जानकारी के अनुसार तो रात के समय रोटी या चावल खाना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसी तरह रोटी और चावल का एकसाथ सेवन भी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।
खास बात
आपको बता दें कि रोटी और चावल खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग रात में खाना खाकर वॉक करने या एक्सरसाइज करने नहीं जाता। डिनर के बाद ज्यादातर लोग सोने चले जातें है ऐसे में भोजन के साथ शरीर में पहुंचा फैट, शुगर और अन्य कैलोरी को शरीर इस्तेमाल नहीं कर पाता और इससे शरीर और स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है। डिनर खाने के बाद सोने की आदत के कारण लोगों का वजन बढ़ने और पेट निकलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। शरीर में जमा फैट मोटापे के साथ-साथ कई अन्य मेटाबॉलिक सिंड्रोम्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बढ़ाता है रिस्क
हालांकि, मेटाबॉलिज्म धीमा होने से भूख से जुड़ी गड़बड़ियां भी बढ़ सकती हैं। इससे आपको बार-बार भूख लग सकती है और आप बहुत अधिक मात्रा में खाना खा सकते हैं। यह मोटापे, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉइड जैसी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ाता है और आपकी मौजूदा हेल्थ कंडीशन को बहुत अधिक बिगाड़ सकता है।