जब से कोरोना महामारी आई है तब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्में लाइन में लगी हुई है। जहां कोरोना महामारी के आ जाने से धीरे-धीरे फिल्म रिलीज होना शुरू हो गई है। जहां ऐसे में इन दिनों नई फिल्मों की रिलीज का मेकर्स तय समय के साथ दनादन ऐलान भी कर रहे है। वहीं, इन दिनों कुछ ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मेकर्स ऐसे भी है, जो अपनी फिल्मों की रिलीज तय तारीख को लेकर अब उसमें बदलाव कर रहे है।
ये आएंगे लीड रोल में नजर
तो हम बात करने जा रहे है टी सीरीज के डायरेक्ट भूषण कुमार की। जिन्होंने फिल्म थैंक गॉड की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि ये फिल्म इसी साल जुलाई के आखिरी सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म थैंक गॉड को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल नजर आएंगे। दरअसल, फिल्म थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म भी है।
जल्द की जाएगी नई घोषणा
दरअसल, भूषण कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म थैंक गॉड को तय समय के साथ रिलीज ना होने का कारण में यह बताया कि फिल्म में वीएफएक्स की भरमार और इसी काम की वजह से उन्हें फिल्म की रिलीज को आग बढ़ना पड़ा है। वे बताते है कि फिल्म की नई रिलीज तारीख को जल्दी ही घोषणा की जाएगी। जानकारी के लिए फिल्म को साल के आखिरी महीनों में रिलीज करना था।
लाईन में लगी है ये फिल्में
वहीं, भूषण कुमार ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। जहां उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई सारी फिल्में रिलीज की जाएंगी। इन फिल्मों में अजय देवगन की भोला और दृश्यम 2, ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की विक्रम वेधा, आयुष्मान खुराना की एक्शन हीरो जैसी फिल्में शामिल होंगी। वे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर वाली लव रंजन की फिल्म अनटाइटल फिल्म को भी प्रोड्यूसर कर रहे है।