हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 कर चुकी 100 करोड़ रूपये की कमाई, जानियें

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 कर चुकी 100 करोड़ रूपये की कमाई, जानियें

जैसा कि हम सभी जानते है कि अभी एक सप्ताह पहले ठीक आज ही के दिन 20 मई को कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2′ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वहीं, अनीस बज्मी निर्देशित यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। जहां यह हॉरर फिल्म अभी भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। जहां दर्शक खूब पसंद कर रहे है। बता दे कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म शामिल हो गई है। जहां अब शानदार बिजनेस करने के बाद अब इसकी नजर दूसरे सप्ताह पर आ गई है।

गुरूवार को किया इतने करोड़ रूपये का कारोबार

वहीं, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘भूल भुलैया 2’ ने गुरुवार के दिन करीब 7.57 करोड़ की कमाई की और साथ ही साथ पूरे हफ्ते का कुल आंकड़ा 92.35 करोड़ की कमाई तक जा पहुंची। हालांकि, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14.11 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन ये आंकड़ा 28 प्रतिशत बढ़कर 18.34 करोड़ पर जा पहुंचा।

विदेशों में भी चल रही फिल्म

दरअसल, रविवार के दिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर 23.51 करोड़ रूपये का कारोबार किया। वहीं, बात करें अगर सोमवार के दिन की तो 10.75 करोड़, मंगलवार को 9.56 करोड़, बुधवार को 8.51 करोड़ और गुरुवार को 7.57 करोड़ का कलेक्शन  फिल्म ने किया। जानकारी के लिए बता दें कि विदेश में करीब 625 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ को देश में 3200 स्क्रीन्स हो चुके है। जहां फिल्म ने पहले हफ्ते में विदेश में करीब 15 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 107.35 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

खास बात

हालांकि, भूल भुलैया 2 इस साल रिलीज हुई किसी भी हिन्दी फिल्म के कलेक्शन में सबसे ज्यादा आगे हो गई है। ऐसे में भूल भुलैया 2 कार्तिक के करियर की सबसे कामयाब फिल्म भी बन गई है। बता दें कि इस साल शहजादा समेत उनकी और फिल्में लाइन में लगी हुई है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER