बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हे अक्सर कुछ ना कुछ अच्छा खाने का मन करता रहता है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है कि कैसे आप घर पर रहकर पनीर मसाला डोसा बना सकते है। जो बनाने में एकदम आसान और सरल विधि है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।आइये जानते है इसकी आसान सी रेसिपी।
ये लगेगी सामग्री
- डोसा पेस्ट – 1 बड़ी कटोरी
- भरावन के लिए
- उबले आलू – 3
- पनीर – 1 छोटी कटोरी
- प्याज कटा – 1
- चना दाल – 1 छोटी कटोरी
- सूखी लाल मिर्च – 2
- राई – 1 टी स्पून
- अदरक (लच्छों में कटा) – 1 टी स्पून
- हल्दी – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
- कड़ी पत्ता – 12-14
- नमक – स्वाद के अनुसार
- तेल
इस विधि से बनाएं पनीर मसाला डोसा
पनीर आलू डोसा को बनाने के लिए सबसे पहले डोसे का पेस्ट एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद भरावन तैयार करने की शुरुआत करें। अब सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर तेल गरम करने के लिए रख दें। तेल गरम होने के बाद इसमें राई डालें। राई जब चटकने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दें। अब मिर्च जब अच्छे से भून जाए तो उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इस दौरान करछी को चलाते रहे। इसके बाद आप इसमें चना दाल भी डाल दें। कुछ देर फ्राई करने के बाद इसमें उबले आलूओं को मैश कर डाल दें। फिर पनीर को मैश कर इस मिश्रण में मिला दें।
अच्छे से मिक्स करें ये चीज
अब इसके बाद अदरक लच्छे, लाल मिर्च, हल्दी और नमक को इस मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें। सब चीजें जब अच्छे से मिल जाएं तो इसमें कड़ी पत्ता और नमक डालकर लगभग 5 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें। इस तरह आपके डोसे का मसाला तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर रख दें। तवा गर्म होने के बाद उसमें डोसे का घोल डालें और चीले की तरह गोलाकार में फैलाएं।
ऐसे लगाएं पेस्ट
जब नीचे की तरफ से डोसा अच्छे से सिक जाए तो उसके चारों ओर तेल डालें और फिर डोसे को पलट दें। दूसरी तरह से सिकने के बाद डोसे को दोबारा पलटें और उसके बीच में आलू-पनीर का तैयार किया पेस्ट रख दें। इसके बाद डोसे को फोल्ड करें और एक प्लेट पर रखकर आंच बंद कर दें। आपका पनीर मसाला डोसा नाश्ते के लिए तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।