15 अक्टूबर से इन फिल्मों के रिलीज़ होने के साथ सिनेमाघरों से ताले हटेंगे

सिनेमाघरों से ताले हटेंगे

फ़िल्म इंडस्ट्री पर कोरोना महामारी का काफ़ी बुरा असर पड़ा है। लंबे समय से बंद चल रहे देशभर के सिनेमाघर अब 15 अक्टूबर से कुछ गाइडलाइंस के साथ खुल जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस अनलॉक के बाद सिनेमा हाउस की तस्वीर एकदम नई नज़र आयेगी। यहां टिकट लेने से लेकर बैठने तक की अरेंजमेंट में बदलाव आएगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि सिनेमाघरों से ताले हटने के बाद और क्या-क्या बदलाव नज़र आने वाले हैं।

कौन सी फिल्में रिलीज़ होंगी, जानिए

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों से ताले हटने के बाद सब से पहले कौनसी फिल्में रिलीज़ होंगी इस पर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ दोबारा रिलीज होने वाली है, जो पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद रिलीज हुई थी। मार्क्स ने यह घोषणा की है कि अब यह फ़िल्म एक बार फिर से रिलीज़ की जाएगी।

साथ ही ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फ़िल्म ‘खाली पीली’ भी थिएटर में रिलीज़ होने वाली फिल्मों में शामिल है। हालांकि यह फिल्म पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है। ड्राइव-इन थियेटर्स में भी यह फिल्म रिलीज़ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म इंदु की जवानी स्थिति के अनुसार बड़े पर्दे पर नज़र आ सकती है।

कैसी होगी बैठने की व्यवस्था, जानिए

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सिनेमाघर 50 प्रतिशत बुकिंग के साथ ही खुल सकेंगे। यानी अब 50 फीसद सीटों की ही बुकिंग हो सकेगी बाकी सीटें खाली रहेंगी, जिससे कि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। ऐसे में पहले से ही थियेटर्स की सीटों पर मार्क लगाना होगा कि कहां बैठा जाएगा और कहां नहीं। ऐसे में दर्शक खुद से तय नहीं कर पाएंगे कि उन्हें कहां बैठना है और कहां नहीं। इससे दर्शकों के बीच असमंजस की दिक्कत भी नहीं उत्पन्न होगी।

सिनेमघरों से ताले हटने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए कर्मचारी लंबे समय से बंद चल रहे सिनेमा हाउसेज को साफ सुथरा बनाने में लगे हैं। साथ ही यहां सेनेटाइजेशन और मार्किंग की भी प्रक्रिया चालू है।

हालांकि, अभी सभी राज्यों के सिनेमाघर नहीं खुल रहे हैं। जैसे कि 31 अक्टूबर तक राजस्थान और महाराष्ट्र के सिनेमाघरों के खुलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER