बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान से पूरा देश परिचित है। जहां शाहरूख ने होली आने से पहले अपने फैंस को तोहफा दिया है। जहां फैंस में काफी खुशी भी है। जहां हाल ही में शाहरुख खान ने एक बड़ी अनाउंसमेंट कर फैंस को खुसखबरी दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख ने ट्वीट करके कुछ ऐसी बाते लिखी है। जिसे पढ़कर उनके फैंस खुश हो गए है। जहां शाहरुख ने ट्विट में लिखा कि, ‘कुछ-कुछ होने वाला है ओटीटी की दुनिया में’।
फोटो पोस्ट के दौरान लिखी ये बात
हालांकि, साथ में शाहरुख खान ने अपनी एक फोटो को भी साझा किया है। जहां फोटो में शाहरुख थम्स अप करते हुए नजर आ रहे है। फोटो पोस्ट के दौरान शाहरूख लिखते है कि (SRK Plus)। जहां यह पोस्ट से ये यह दिख रहा है कि वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि, एक्टर कोई फिल्म ला रहे है। या फिर वेब सीरीज या फिर कुछ नया।
फिल्म पठान की शूटिंग में लगे है शाहरूख
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इस वक्त अपनी आने अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे है। जहां कुछ समय पहले ही वो स्पेन के लिए निकले है। जहां वो फिल्म की शूटिंग को पूरा करेंगे। बता दें कि पठान फिल्म में शाहरुख खान का रोल भी काफी दमदार बताया जा रहा है और वो काफी लंब समय के बाद इस फिल्म से पर्दे पर एंट्री कर रहे है।
2018 में जीरो में दिखे थे शाहरूख
वहीं, शाहरूख आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखे थे। जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। जहां वह फिल्म जीरो को भी लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के बाद वो लगभग 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने आ रहे है। जहां वह इस फिल्म में वो कुछ बड़ा करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म काफी समय से सुर्खियों में भी चल रही है और शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म मेकर्स और उनके फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे है।