होली के मौके पर इस तरह घर पर तैयार करें काजू के रोल, जानियें बनाने की विधि

होली के मौके पर इस तरह घर पर तैयार करें काजू के रोल, जानियें बनाने की विधि

होली के त्यौहार अब नजदीक आ गए है। जहां सभी घरों में पकवान बनना शुरू हो गए है। जहां बहुत से लोग ऐसे होते है जिनका गुजिया खाते-खाते मन भर जाता है। जिसके लिए लोगो को यह मन में सवाल आता है कि और क्या बना सकते है। आज हम बात करने जा रहे है होली के मौके पर काजू के रोल की जो आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते है। जिसका टेस्ट एक अलग ही रहता है। आइये जानते है बनाने की विधि।

ये चाहिए होगी सामग्री

  1. काजू – 250 ग्राम
  2. दूध – 2 कप
  3. इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  4. पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच
  5. स्वाद के लिए चीनी
  6. घी – 2 कप

इस विधि से करें तैयार

सर्वप्रथम सबसे पहले काजू को दूध के मिक्सर में डालिये और बारीक पीस करके काट लीजिये। फिर एक पैन में काजू का मिश्रण, इलायची पाउडर और चीनी डालकर धीमी आंच पर पका लें। मिश्रण को आटे की तरह बनने तक इंतजार करें। फिर इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें और तैयार मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें। अब इसे रोल की तरह बना लें। फिर तैयार रोल्स को बराबर भागों में काट लें। अब इसके बाद काजू के रोल को चांदी के वर्क से अच्छी तरह सजाएं। आपके काजू रोल तैयार हैं। अब आप इसका मजा ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER