इस तरह गर्मी के मौसम में बनाएं होममेड चॉकलेट आइसक्रीम, जानियें

इस तरह गर्मी के मौसम में बनाएं होममेड चॉकलेट आइसक्रीम, जानियें

गर्मी का मौसम अब धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। जहां लोगो को अक्सर गर्मी के दिनों में आइसक्रीम खाना बेहद पसंद होता है। तो अगर आप चॉकलेट आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आज बताने जा रहे है कि कैसे आप घर पर होममेड चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते है। आइए जानते हैं।

सामग्री

  • दूध 50 ग्राम
  • ब्रॉउन सुगर 100 ग्राम
  • कोको पाउडर 3 चम्मच
  • क्रीम 150 ग्राम
  • कन्डेंस्ड मिल्क 50 ग्राम
  • चोको चिप्स 15-20

कसटर्ड का भी कर सकते है इस्तेमाल

सबसे पहले आइसक्रीम के लिए दूध को गरम होने के लिए रख दे और उसके बाद उसमे चीनी मिलाकर उसे गाढ़ा होने तक पकाते रहे। अगर आप कसटर्ड मिल्क का इस्तेमाल करते है तो इसे बनाने की जरुरत नहीं है आप सिर्फ कसटर्ड मिल्क का इस्तेमाल करके भी अच्छा आइसक्रीम बना सकते है।

अच्छे से मिलाएं चॉकलेट मिक्सचर

फिर इसके बाद एक कटोरे में कन्डेंस्ड मिल्क निकाल ले। उसके बाद उसमे कोको पाउडर डालकर उसे अच्छे तरह से मिला लें। उसके बाद किसी दूसरे बड़े कटोरे में क्रीम को लेकर उसे व्हिप कर ले। इसके बाद व्हीपेड क्रीम में चॉकलेट का मिक्सचर को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये।

सिरफ से सजाएं आइसक्रीम

उसके बाद इसे किसी कंटेनर में निकाले और और ऊपर से थोड़ा सा चोको चिप्स डाल दे और उसे हल्का हिला कर उसे सेट कर ले और फिर उसे फ्रिज में करीब 6-8 घंटे के लिए रख दे। अब उसके बाद उसे किसी सर्विंग कटोरे में निकाल ले और उसपर से थोड़ा सा चॉकलेट का सिरफ डाकर उसे सजा दे। आपकी चॉकलेट आइसक्रीम तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है गर्मियों के दिनों में।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER