यह जानकारी मिल रही थी कि साल 2022 तक रिलायंस जिओ की 5G सेवा का आरंभ हो जाएगा। जहां इसकी स्पीड भी कई गुना ज्यादा तेज हो सकेगी। जिसके लिए यूजर्सों में काफी खुशी थी। आपको बता दें कि यदि आप भी यह सोच रहे है कि रिलायंस जिओ 5G सेवा बस अब चालू होने ही वाली है। तो आप गलत सोच रहे है।
एक हजार शहरों में शुरू होगी सेवा
हालांकि, भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी जिओ ने यह साफ कह दिया है कि उसकी यह 5G सर्विस एक साथ पूरे देश में लॉन्च नहीं की जाएगी। जहां यह सर्विस सिर्फ भारत के एक हजार बड़े शहरों में शूरू हो सकती है। जहां यह बात तो साफ है कि कंपनी फिलहाल छोटे शहरों, गांवों और दूर-दराज के इलाकों में अपनी 5G सर्विस अभी नहीं शुरू करेगी। बता दें कि यह बात खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश धीरुभाई अंबानी के द्वारा कहीं गई है।
साल 2016 में आया था जिओ ब्रांड
वहीं, साल 2016 में जब रिलायंस जिओ ने अपने Jio ब्रांड के द्वारा भारत में मोबाइल नेटवर्क की लाई थी तो पूरा बाजार पर इसका असर दिखा था। जहां कंपनी ने एक साथ पूरे देश में जियो की 4G सर्विस को लॉन्च किया था। वहीं, शुरूआत में कंपनी की तरफ से फ्री में सिम और 6 महीने तक के लिए इंटरनेट डाटा और फ्री कॉलिंग भी दी गई थी। इस कारण से भारतीय मोबाइल बाजार पर काफी असर पड़ा और ऊंची टैरिफ दर काफी नीचे आ गई और लोगों के लिए कॉलिंग पूरी तरह से फ्री कर दी गई।
धीरे-धीरे सेवाएं होगीं महंगी
दरअसल, भारत में सस्ते कॉलिंग और डाटा का समय चला गया तो शायद यह कहना गलत साबित होगा। जहां 2016 में रिलायंस जियो ने सस्ती सर्विस के चलते यूजर्स को काफी फायदा दिया लेकिन अब सेवाएं धीरे-धीरे महंगी हो रही है। वहीं, 5G सेवा के नाम पर अभी और महंगी सेवाएं हो सकती है। जहां आने वाले दिनों में मोबाइल के टैरिफ रेट और बढ़ने की संभावना है।
