लहसुन का ज्याद सेवन करना ठंड के दिनों में हो सकता है नुकसानदायक

लहसुन का ज्याद सेवन करना ठंड के दिनों में हो सकता है नुकसानदायक

अक्सर भारतीय व्यंजन में सब्जियों में लहसुन का ज्यादा सेवन होता है। जिससे खाना बहुत ही टेस्टी बनता है। वहीं, लहसुन हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी होता है। हालांकि, ठंड के दिनों में लहसुन का ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

एसीडिटी में ना करें लहसुन का सेवन

अगर आपको पेट संबंधी दिक्कत रहती है तो ऐसे में आपको ज्यादा लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसे में लहसुन का सेवन करते है तो आपको ऐसीडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसा भी कहा जाता है कि एसिडिटी की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। जहां कई  बार इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को चिकित्सक की भी राय लेनी पड़ती है।

बन सकता है जलन का कारण

वहीं, कुछ लोगो को ज्यादा लहसुन का सेवन करने से त्वचा पर कई बार रैशेज जैसे पड़ने लगते है। जिसके कारण जलन जैसी समस्या बनने लगती है। हालांकि, अधिक लहसुन का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है।

इनको नहीं करना चाहिएं सेवन

हम देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है जिनको मुंह से बदबू आने की शिकायत होती है। ऐसे लोगो को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। तो ऐसे में आपको लहसुन से दूर रहना चाहिएं। अगर आप ऐसे में लहसुन का सेवन कर रहे है तो आपके मुंह में बदबू जैसी समस्या बढ़ सकती है।

खास बात

हमारे यहां लहसुन एक ऐसी चीज है जिसको लोग लगभग सभी चीजों का इस्तेमाल करते है और यह फायदेमंद भी होता है। वहीं, लहसुन का ज्यादा मात्रा में सेवन करना दिक्कत कर सकता है। वहीं, कुछ लोग तो ठंड के दिनों में लहसुन के आचार का भी सेवन करते है। वैसे तो ठंड के दिनों में लहसुन के आचार का सेवन करना लाभदायक और फायदेमंद भी होता है। जो हमारे शरीर को गर्म बनाएं रखता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER