इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ओटीटी प्लेटफार्म पर हो रही रीचार्ज

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, ओटीटी प्लेटफार्म पर हो रही रीचार्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल बाद एक फिल्म में नजर आने वाली है। जहां फिल्म का नाम होगा चकदा एक्सप्रेस, जो बनाई गई है भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के ऊपर। बता दें कि फिल्म चकदा एक्सप्रेस जाना-माना ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म में दिखाई है बलिदान की कहानी

वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस को वास्तव में एक विशेष फिल्म इसलिये कहती हैं क्योंकि यह फिल्म में जबरदस्त बलिदान की कहानी दिखाई गई है। अनुष्का शर्मा बताती है कि फिल्म चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। जो महिला क्रिकेट के क्षेत्र में लोगो के नजरिया में बदलाव लाएंगी।

झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने कही ये बात

इस फिल्म की कहानी में जब महिलाओं को खेलने के लिए सोचना मुश्किल हुआ करता था। तब उस समय झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर करने का निर्णय लिया। जहां अनुष्का कहती है कि झूलन का जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जुनून और दृढ़ता किसी भी प्रतिकूलताओं पर विजय प्राप्त करती है। अनुष्का ने कहा कि एक महिला के रूप में मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके जीवन को दोहराने की कोशिश करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।

रिलीज की नहीं है कोई जानकारी

जहां एक क्रिकेट राष्ट्र के रूप में हमें अपनी महिला क्रिकेटरों को उनका हक देना पड़ेगा। आपको बता दें कि अनुष्का करीब तीन साल बाद फिल्म में नजर आएंगी। जहां यह फिल्म एक बहुत ही अच्छी कहानी पर आधारित होगी। यह फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसके बारें में कोई जानकारी नहीं है। जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। वहीं, इस ओटीटी प्लेटफार्म का क्रेज ज्यादा बढ़ रहा है। जहां लोग अपने टेलीवीजन के साथ मोबाइल पर कहीं पर भी कोई फिल्म देख सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER