ठंड के सीजन में इन चीजों का सेवन करके सेहत को रख सकते है अच्छी, जानियें कैसे?

ठंड के सीजन में इन चीजों का सेवन करके सेहत को रख सकते है अच्छी, जानियें कैसे?

इस समय हम देख रहे है कि धीरे-धीरे ठंड का सीजन आ रहा है। तो ऐसे सीजन में एक ही बात की चिंता सताए रहती है कि हम ऐसे सीजन में क्या खाए कि हमारी सेहत अच्छी बनी रहे। जहां हम अपने परिवारे के बारे मे भी सोचते है। कई बार तो लोगों के मन में यह ख्याल भी आते है। जिस पर वह कार्य भी करना शुरू कर देते है। ऐसे में सेहत को अच्छा रखने के लिए केवल खुद को गर्म रखना या ठंड वाले इलाके में जाना रोकना सहीं नहीं है। बल्कि इसके साथ चाहिए अच्छा खान-पान। जो हमारी सेहत को भी अच्छा बनाए रखता है। आइये जानते है कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में।

बेबी कार्न हेल्दी और टेस्टी चीज

जैसा कि हम सभी जानते है कि बेबी कॉर्न एक ऐसी सब्जी जो खाने में बहुत ही अधिक टेस्टी और हेल्दी भी मानी जाती है। वहीं, इसके सूप की बात करें तो यह लाइट और स्वादिष्ट भी होता है। आपको बता दें कि बेबी कॉर्न के साथ मशरूम, गोभी और शिमला मिर्च मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी सूप बनाकर लिया जा सकता है जो सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

चुकंदर करें आयरन की कमी को दूर

ठंड के दिनों में जब भी हम बाजार जाते है तो हमें सब्जियों में चुंकदर आसानी से मिल जाते है। क्या आप ये जाते है कि चुकंदर के सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी कभी भी नहीं होती है। जैसा कि आप चुकंदर को सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। वहीं, चुकंदर में लौकी, आलू, प्याज और टमाटर मिलाकर, स्वादिष्ट सूप बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

गाजर विटामिन सी की कमी को करता है दूर

वहीं, गाजर एक मौसमी सब्जी है जो अक्सर ठंड के दिनों में आसानी से मिल जाती है। अक्सर हम देखते है कि गाजर को लोग ज्यादातर सलाद और हलवा के रूप में सेवन करते है लेकिन इसके अतिरिक्त आप गाजर का उपयोग कर सकते हैं वो भी सूप के रूप में। गाजर में विटामिन सी नामक तत्व भी पाया जाता है। जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। हालांकि, गाजर के सूप में अदरक और अपनी मन पसंद सब्जियां भी डालकर इसको लिया जा सकता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER