टी20 वर्ल्ड कप में आज दूसरे सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जो पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने सुपर 12 के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो शनिवार के दिन दक्षिण अफ्रीका को बेहतर नेट रन रेट से हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। बता दें कि पाकिस्तान वर्ष 2009 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के काफी नजदीक अबकी पहुंची है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को अभी अपना खाता खोलना बचा है।
पाकिस्तान चल रही शानदारा फार्म में

ऑस्ट्रेलिया का रहा बेहतर रन रेट
पाकिस्तान लगाएगी पूरा जोर
वहीं, पिछली बार की बात करें तो दोनों टीमें 2010 टी 20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने थी। जब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच गई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड ने फाइनल में हरा दिया था। तो वहीं, पाकिस्तान इस बार ये गलती नहीं करेगी और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।