आईपीेइल में मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो यह टीम पांच बार से चैम्पियन बनी चली आ रही है। वहीं, आज शुक्रवार के दिन आबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शाम करीब 7.30 बजे खेला जाएगा। तो ऐसे में आज हर हाल मे मुंबई को जीतना जरूरी है। जहां मुंबई प्लेआफ में पहुंचने के लिए आज जोर लगाएगी।
मुंबई ने पिछले मुकाबले में हराया था राजस्थान को
आपको बता दें कि मुंबई अभी अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराने के बाद मुंबई अब 13 मैचों में करीब 12 अंक हासिल करके प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रनरेट माइनस 0.048 है। वहीं, दूसरी ओर कोलकाता की बात करें तो इनका रनरेट प्लस 0.294 है जो 13 मैचों में 12 अंक हासिल करके चौथे स्थान पर है।
बुमराह ले चुके है इतनी विकेट
हालांकि, मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक 19 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, पिछले मैच में नाथन कूल्टर नाइल ने चार विकेट लिए थे। वहीं, आज के मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और स्पिनर जयंत यादव से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जहां दूसरी ओर प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स जीत के साथ इस सीजन से विदा लेना चाहेगी।
इनसे रहेगी सहयोग की आशा
दरअसल, हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया था और वह इस लय चाहेंगे कि यह कायम रहे। जैसन रॉय , अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद और रिधिमान साहा से भी सहयोग की आश रहेगी।
ये रहेगी मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट।
ये होगी हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
केन विलियमसन कप्तान), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड, रिद्धिमान साहा , श्रीवत्स गोस्वामी, राशिद खान, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, उरमान मलिक, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, अब्दुल समद, जे सुचित, जेसन होल्डर, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जैसन रॉय। मैच शाम 7.30 से शुरू होगा।
