सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

सनराईजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

सोमवार के दिन आईपीएल में 40 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। जहां हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी निराशा व्यक्त की और उन्होंने कहा की हम 10 से 20 रन पीछे रह गए।

संजू सैमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

वहीं, उन्होंने कहा कि, ”हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। विकेट पर गेंद थोड़ा रूककर आ रही थी। हां, हम 10 या 20 रन और अधिक स्कोर बना सकते थे।” आपको बता दें कि मुकाबले के दौरान राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन ने अपनी शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर  निर्धारित 20 ओवर में बिना किसी 5 विकेट गवाएं 164 रन बनाया। तो वहीं, इस स्कोर के जवाब में जब मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद खेलने उतरी तो टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गवांकर नाबाद 167 बना डाला।

हैदराबाद ने हासिल की दूसरी जीत

दरअसल, अबकी बार आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की 10 मैचों में से यह सिर्फ दूसरी जीत हासिल की है। जहां यह जीत हासिल करने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में अभी भी आखिरी स्थान पर बनी है। हालांकि, इस मैच में हैदराबाद को जीत के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि, ”आखिरकार, कुछ अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदर्शन में सुधार हुआ है। कहा कि आज खिलाड़ियों की भूमिकाएं पहले से स्पष्ट कर दी गई थी और रणनीति हमारे पक्ष में रही।”

विलयमसन ने कही ये बात

वहीं, विलियमसन ने कहा कि ”मैं युवा खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते हुए देखना चाह रहा था। जिसमें से मैच में अंतिम के दो ओवर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थे। कहा कि संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई लेकिन हमने भी उन्हें एक ऐसे स्कोर पर आकर रोक लिया, जिसे बनाया जा सकता था।” उन्होनें जेसन रॉय की जमकर सराहना की और कहा कि उन्होनें 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। रॉय की बल्लेबाजी पर विलियमसन ने कहा, ”रॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। जहां उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था फिर भी वह हमेशा से तैयार थे।”

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER