बेंगलुरू के श्रीकर भरत ने खेली शानदार पारी, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता मैच

बेंगलुरू के श्रीकर भरत ने खेली शानदार पारी, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता मैच

आईपीएल 2021 का लगभग सभी मुकाबला पूरा हो गया है। जहां आखिरी दो मैच मुंबई इंडियंस और हैदराबाद एवं दिल्ली और बेंगलुरू के बीच खेल गया। वहीं, लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और प्लेऑफ में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस तरह जीता मुकाबला

आपको बता दें कि दिल्ली और बेंगलुरू के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जो काफी रोमांचक मोड़ पर जाकर समाप्त हुआ। जहां इस मुकाबले में बेंगलुरू की तरफ से श्रीकर भरत ने पारी की आखिरी गेंद पर एक ऐसा कर्तव्य दिखाया जो अब तक आईपीएल के सीजन में इक्का दुक्का ही देखने को मिला है। बता दें कि भरत ने पारी की आखरी गेंद पर छक्का मारकर मैच को 7 विकेट से मैच को बेंगलुरू की की झोली डाला दिया।

दिल्ली ने खड़ा किया था इतना स्कोर

वहीं, भरत के इस शॉट खेलने के बाद से यादें ताजा हो गई जब साल 2016 में धोनी ने अक्क्षर पटेल की आखिरी गेंद पर छक्का मारा था। इसके अलावा साल 2012 में ड्वेन ब्रवो ने रजत भाटिया का छक्का जड़कर मैच का रुख बदल कर रख दिया था। हालांकि, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में बिना 5 विकेट गवाएं 164 रन का स्कोर खड़ा किया।

मैक्सवेल और भरत ने खेली अर्धशतकीय पारी

हालांकि, जब बेंगलूरू लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो इनकी भी शुरुआत तो खराब रही लेकिन भरत ने 78 और ग्लेन मैक्सवेल 51 रन पर  शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर मैच को अंतिम ओवरों में आखिरकार पहुंचा ही दिया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी ओवर करने वाले आवेश खान दबाव को संभाल नहीं पाए और गेंद भरत के क्षेत्र में दे डाला। तभी श्रीकर ने छक्का मारकर बेंगलुरू के लिए सीजन-14 के लीग स्टेज का अंत एक रोमांचक जीत के साथ हुआ।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER