टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मंगलवार का दिन भारत के लिहाज से अच्छा ही रहा। जहां भारतीय मेंस हॉकी टीम अपने दूसरे मैच यानि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 1-7 की हार से सबक सीखते हुए भारतीय टीम ने तीसरे मैच में स्पेन को हराकर जीत दर्ज की। आपको बता दें कि मैच के हीरो ड्रैगफ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल करके टोक्यो ओलंपिक की मेंस हॉकी स्पर्धा के ग्रुप ए में मंगलवार के दिन अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से मात दी।
आस्ट्रेलिया से हुई एकतरफा हार
वहीं, दुनिया की नौवें नंबर की टीम स्पेन के खिलाफ भारत की तरफ से रूपिंदर (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल किया। बता दें कि दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को करीब 3-2 से मात देकर जीत हासिल की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 1-7 से हार गई।
गुरूवार को होगा अर्जेन्टीना से मुकाबला
आपको बता दें कि स्पेन की टीम अब तक टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वहीं, भारत अपने अगले मैच में गुरुवार के दिन ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से आमना-सामना होगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद से भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ मंगलवार के दिन को अधिक जागरूक रही। मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबाव बनाया और शुरुआती 10 मिनट में गेंद को अधिक समय तक अपने कब्जे में रखने में सफलता हासिल की।
स्पेन का पेनाल्टी कार्नर चल गया बेकार
वहीं, नौवें मिनट में भारत को बढ़त बनाने का मौका तो आया लेकिन मनप्रीत के पास को सिमरनजीत गोल के अंदर डालने में असफल हो गए। जहां स्पेन की टीम धीरे-धीरे लय में लौटी और टीम ने 12 वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जो बर्बाद चला गया। बता दें कि पहले क्वार्टर में भारत ने हमले तेज किए। जहां टीम को इसका फायदा भी मिला जबकि स्पेन के डिफेंड की कमजोरी का फायदा उठाकर अमित रोहिदास के पास पर सिमरनजीत ने गोलकीपर क्विको कोर्टेस को छकाकर गोल कर दिया।
Summary
Article Name
भारतीय मेंस हॉकी टीम स्पेन को 3-0 से हराकर पहुंची ग्रुप ए में
Description
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मंगलवार का दिन भारत के लिहाज से अच्छा ही रहा। जहां भारतीय मेंस हॉकी टीम अपने दूसरे मैच यानि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 1-7 की हार से सबक सीखते हुए भारतीय टीम ने तीसरे मैच में स्पेन को हराकर जीत दर्ज की।