भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने 3-2 से जीता मुकाबला, पहुंची क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने 3-2 से जीता मुकाबला, पहुंची क्वार्टर फाइनल में

आज टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। जहां एक ओर बॉक्सिंग रिंग में भारत के पुरुष मुक्केबाज एक के बाद एक हार का सामना कर रहे हैं तो वहीं, महिला बॉक्सरों ने अपने खाते में जीत हासिल की है। आपको बता दें कि मैरीकॉम के बाद भारत की लवलीना ने भी वेल्टरवेट कैटेगरी में सफलता हासिल की है। बता दें कि भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने राउंंड ऑफ 16 में उनसे कई गुना जर्मनी की अनुभवी बॉक्सर को पराजित किया। जहां लवलीना ने यह मुकाबला में करीब 3-2 से जीत हासिल की।

शुरूआती दौर में चला जोरदार मुकाबला

दरअसल, मुकाबले की बात करें तो जर्मन बॉक्सर और लवलीना के साथ मुकाबले शुरूआती दौर में जोरदार चला। जहां दोनों ने आक्रामक बॉक्सिंग कर नुमाइश की तरह दिखी। जहां खास बात यह रही कि मुकाबला के पहला राउंड में ही लवलीना ने जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे राउंड में जर्मनी की बॉक्सर ने खूब अपना अनुभव दिखाया पर वह यह राउंड भी हार गईं और लवलीना दूसरे राउंड में भी जीत दर्ज की।

फिर भी नहीं हरा पाई लवलीना को

वहीं, भारत की लवलीना को जीतते देख जर्मनी की बॉक्सर तीसरे राउंड में और जोश से उतरी। उन्होंने लवलीना पर प्रहार भी किए और लगा कि वह इस राउंड में जजों को प्रभावित कर पाएंगी लेकिन मुकाबला जब खत्म हुआ तो जीत भारत के खाते में ही आई। हालांकि, भारत की लवलीना ने राउंड ऑफ 16 में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

इनके साथ होगा क्वार्टर फाइनल का मुकाबला

जहां भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला चीनी ताइपे की चेन नेन के साथ देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि चीनी ताइपे की बॉक्सर ने राउंड ऑफ 16 के मैच में इटली की बॉक्सर को परास्त कर चुकी है। वहीं, 2018 के वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में चेन नेन ने लवलीना को परास्त कर गोल्ड मेडल की रेस से आउट हो गई थी लेकिन इस बार लवलीना के पास बदला लेने का सुनहरा मौका मिलेगा। ज

 

Summary
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने 3-2 से जीता मुकाबला, पहुंची क्वार्टर फाइनल में
Article Name
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने 3-2 से जीता मुकाबला, पहुंची क्वार्टर फाइनल में
Description
आज टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। जहां एक ओर बॉक्सिंग रिंग में भारत के पुरुष मुक्केबाज एक के बाद एक हार का सामना कर रहे हैं तो वहीं, महिला बॉक्सरों ने अपने खाते में जीत हासिल की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER