ओलंपिक में पीवी सिंधु का दिखा शानदार प्रदर्शन, बनाई नॉकआउट में जगह

ओलंपिक में पीवी सिंधु का दिखा शानदार प्रदर्शन, बनाई नॉकआउट में जगह

टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानादर प्रदर्शन दिखा। जहां उन्होंने जीत हासिल करते हुए  तीसरे दौर के नॉकआउट में जगह बना ली है। आपको बता दें कि बैटमिंटन में ग्रुप जे के अपने दूसरे मुकाबले में पीवी सिंधु ने हांगकांग की च्युंग एनगान को 21-9 और 21-16 से मात दी।

दोनों के बीच हुए पांच मुकाबले

जहां सिंधु ने दूसरे मैच के दौरान अपने विरोधी खिलाड़ी पर 36 मिनट में ही जीत हासिल कर ली। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में अब केवल बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की एक मात्र उम्मीद केवल पीवी सिंधु ही बची हैं। वहीं, इस जीत के साथ पीवी सिंधु जो दुनिया की नंबर 7 बैडमिंटन खिलाड़ी है जिन्होंने च्युंग एनगान यी के खिलाफ अपनी जीत का रिकॉर्ड 6-0 हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच करीब पांच मुकाबले हुए और हर बार पीवी सिंधु ही जीतने में कामयाब हुई। हालांकि, पीवी सिधु के आगे हांगकांग की खिलाड़ी की यह छठवीं बार हार हुई है।

पहले खेल में 15 मिनट में हासिल की जीत

वहीं, पहले खेल में सिंधु ने सिर्फ 15 मिनट में जीत हासिल कर ली। जहां इस दौरान सिंधु के आगे एनगान ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और दूसरे गेम की तो शुरुआत में ही सिंधु ने एनगान को अपने सामने टिकने तक नहीं दिया और चार अंकों की बढ़त हासिल की लेकिन इस दौरान हांगकांग की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 11-10 से आगे हो गई। जहां सिंधु ने गेम अंतराल के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 13-12 पर बढ़त हासिल की। जहां सिंधु ने दूसरे गेम मेंं शानदार खेल खेलते हुए लगातार पांच अंक हासिल करके स्कोर 19-14 कर लिया। जहां सिंधु ने दूसरा गेम 21 मिनट में ही जीत लिया।

2016 में हासिल की थी रजत पदक

दरअसल, पीवी सिधु की इस शानदार प्रदर्शन से पदक की आस लगाई जा रही है। बता दें कि इससे पहले साल 2016 रियो ओलंपिक में  उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। वहीं, कैरोलिना मारिन के ओलंपिक से हटने के बाद यह उम्मीद दिख रही है कि सिंधु अपने पदक का रंग बदलने में जरूर रूप से सफलता हासिल करेंगी।

Summary
ओलंपिक में पीवी सिंधु का दिखा शानदार प्रदर्शन, बनाई नॉकआउट में जगह
Article Name
ओलंपिक में पीवी सिंधु का दिखा शानदार प्रदर्शन, बनाई नॉकआउट में जगह
Description
टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानादर प्रदर्शन दिखा। जहां उन्होंने जीत हासिल करते हुए  तीसरे दौर के नॉकआउट में जगह बना ली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER