बीसीसीआई यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीनियर सलेक्शन कमेटी ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पर टी 20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। आपको बता दें की आईपीएल 2020 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना है जहा दोनो टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज, के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चार मैच की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। बीसीसीआई ने सभी प्रारूप के लिए टीम का ऐलान आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कर दिया है।
बीसीसीआई ने तीनों प्रारूप से रोहित शर्मा को बाहर रखा है, जो कि भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं। आपको बता दें की आइपीएल में हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे टीम में शामिल नहीं किए गए हैं साथ ही वे टीम के साथ ट्रेवल करेंगे या नहीं, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा। हालाकि बीसीसीआइ की मेडिकल टीम रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की चोट पर नजर बनाए हुए है। उधर, रिषभ पंत का पत्ता सीमित ओवरों की क्रिकेट से कट गया है। बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को मौका दिया है, जो टीम के उपकप्तान भी होंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए T20I squad
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल(उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और वरुण चक्रवर्ती।
ODI squad
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटीकपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर) , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज।
भारतीय टीम के साथ चार तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। बीसीसीआइ ने आइपीएल, घरेलू क्रिकेट और अंडर 19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, इशान पोरेल और टी नटराजन को भी चुना है। हालांकि, ये नेट गेंदबाज होंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को