आईपीएल में रविवार का दिन बड़ा ही रोमाचंक होने वाला है। जो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। जहां दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की यह कोशिश रहेगी कि वह एक बार फिर से नंबर 1 पर आए। हालांकि, इस समय दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम 7 में से 3 जीत के साथ इस समय पांचवे नंबर पर है।
दोनों के बीच हो चुके है इतने मुकाबले
आईपीएल में अब तक पंजाब और दिल्ली के बीच 27 मैच खेले जा चुके है। जिसमें से पंजाब किंग्स ने 15 बार जीत दर्ज की है और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच में जात हासिल की हैं। हालांकि, दिल्ली की कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई में आईपीएल 2021 के मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।
के एल राहुल 7 मैच में बना चुके है इतने रन
वही, आज दोनों टीमों के बीच शिखर धवन और के एल राहुल के बीच देखने को मिलेगा़। जहां ये रेस आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप के लिए होगी। आपको बता दें कि, इस समय ऑरेंज कैप केएल राहुल के पास है। जहां उन्होंने 7 मैच में 331 रन बनाए हैं। वहीं, धवन 7 मैच में 311 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। तो ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप को लेकर जंग दिखने को मिलेगी। वहीं, दोनों टीम के बीच मुकाबला बड़ा ही रोमांचक होने वाला है।
इनकी हो सकती है वापसी
अभी तक अवेश खान बिना किसी शक के आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे बेहतर गेंदबाज बने रहे हैं। जहां सात मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस की गेंदबाजी भी कमाल की हैं। वहीं, इशांत शर्मा की जगह अमित मिश्रा की वापसी देखने को मिल सकती है।



