आज आईपीएल में सोमवार के दिन सीजन का 30 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला था। जो कि कुछ कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। तो ऐसे में कोलकाता और बेंगलुरू के मैच को फिर से रीशेड्यूल किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, कि कब ये मैच कब होगा। वहीं, उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही इसके बारे में नई तारीख का ऐलान करेगी कि मैच कब होगा।
इस दिन कोलकाता ने खेला था आखिरी मैच
आपको बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और स्टाफ ने कई खिलाड़ियों के बीमार पड़ने के बाद खुद को अलग करने का फैसला किया है। जिसके चलते ये मैच कैंसिल करना पड़ा। बता दें कि कोलकाता ने आखिरी बार 29 अप्रैल को अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला था।
इस सीजन अब तक इनका अच्छा रहा सफर
आपको बता दे कि आईपीेएल के इस सीजन में बेंगलुरू की बात करे तो इनका अभी तक का सफर अच्छा चलता आ रहा है। तो वहीं कोलकाता अब तक सात में सिर्फ दो ही मुकाबले जीते है। अबकी देखना यह होगा कि इस सीजन में आईपीएल का खिताब कौन सी टीम अपने नाम करती है।
28वीं बार आमने-सामने आने वाले थे RCB-KKR
आपको क्या ये पता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 27 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 14 मैच कोलकाता, तो 13 मैच बेंगलुरु की टीम ने जीत हासिल की हैं। वहीं, पिछले साल यूएई में हुए 2 मैचों में विराट कोहली की टीम ने जीत दर्ज की थी। जहां आखिरी में 5 मुकाबलों में 2 में कोलकाता और 3 में बेंगलुेरू ने जीत हासिल की है।



