आईपीएल के 17 वें मुकाबले में आज शाम भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई इंडियस

आईपीएल के 17 वें मुकाबले में आज शाम भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई इंडियस

आईपीएल 2021 के सीजन में इस बार एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे है। तो ऐसे में आज शुक्रवार के दिन आईपीेएल में 17 वां मुकाबला शुक्रवार के दिन पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियस के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब को इस सीजन पहला मैच जीतने के बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तो ऐसे में पंजाब की कोशिश रहेगी कि वह हर हाल में जीत हासिल कर सके। जिससे प्लेऑफ में मजबूती बनी रहे।

मुंबई का रहा मिला-जुला प्रर्दशन

वहीं, दूसरी ओर मुंबई की बात करें तो इस टीम का सीजन में अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला देखने को मिला है। जहां आईपीेएल के इस सीजन हार से शुरुआत करने वाली मुंबई ने लगातार दो मैच में जीत हासिल की थी लेकिन अपने चौथे मैच में एक बार फिर मुंबई दिल्ली कैपिटल्स से हार गई। वहीं, खास बात यह है कि मुंबई का यह इस सीजन चेन्नई की पिच पर यह आखिरी मैच है। ऐसे में वह यहां से जीतकर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।

दो बार अर्धशतक बना चुके है केएल राहुल

वहीं, पंजाब की कमान संभाल रहे युवा विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल अब तक आईपीेएल में दो बार अर्धशतक बना चुके है। हालांकि, रोहित शर्मा भी इस सीजन में अभी तक भले ही कोई अर्धशतक नहीं बनाएं है। फिर भी वह इस समय उम्दा फॉर्म में हैं और अब तक 138 रन बनाकर केएल राहुल से सिर्फ 23 रन पीछे चल रहे हैं।

चेन्नई की पिच पर बनते है धीमे रन

ऐसे में आज शुक्रवार के दिन चेन्नई के मैदान पर दोनों टीमें इस मैच में अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ खेलती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें कि चेन्नई की जो पिच है वह धीमी पिच है। जहां 150 और 160 रन का टारगेट भी सुरक्षित नजर आता है।

 

Summary
आईपीएल के 17 वें मुकाबले में आज शाम भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई इंडियस
Article Name
आईपीएल के 17 वें मुकाबले में आज शाम भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई इंडियस
Description
आईपीएल 2021 के सीजन में इस बार एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे है। तो ऐसे में आज शुक्रवार के दिन आईपीेएल में 17 वां मुकाबला शुक्रवार के दिन पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियस
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER