आईपीएल के 14 वें सीजन में शुक्रवार के दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। वहीं, पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया। जहां मुंबई ने 6 विकेट पर नाबाद 131 रन ही बनाए।
पंजाब ने 17.4 ओवरो में जीत लिया मैच
वहीं, जब पंजाब की बारी आई तो उन्होंने जवाबी पारी खेलते हुए एक विकेट गवांकर 17.4 ओवरों में मैच जीत लिया। हालांकि, जवाब में केएल राहुल ने 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर करीब 60 रन बनाए। जबकि क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। जहां गेल ने 2 छक्के और 5 चौके मारे। वहीं, इससे पहले ओपनिंग में उतरे मयंक अग्रवाल 20 गेंदों पर 25 रन ही बना पाएं। आपको बता दें कि पंजाब टीम की आईपीएल के इस सीजन में 5 मैच में दूसरी जीत हुई है। जिससे वह पॉइंट टेबल में 5 वें नंबर पर आ गई है।
रोहित शर्मा बना चुके है 40 फिफ्टी
वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने 51 बॉल पर 63 रन बनाए। जहां वे आईपीएल में 40 वीं फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आईपीेएल में शिखर धवन 43 और विराट कोहली 40 फिफ्टी जड़ चुके हैं। जहां डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 49 फिफ्टी मारे हैं। वहीं, आईपीेेएल 2021 के सीजन का पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी खाते में 2 विकेट आए।
पावरप्ले में गवांया एक विकेट
आपको बता दें कि मुंबई ने अपना पहला विकेट महज 7 रनों पर ही खो दिया था। जहां दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा ने क्विंटन डिकॉक को 3 रन पर कैच कराया। वहीं, टीम पावरप्ले यानि 6 ओवर के अंदर ही 1 विकेट गंवाकर मात्र 21 बने ही थे तभी टीम को 26 के स्कोर पर दूसरा करारा झटका लगा जहां ईशान किशन 17 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। जहां रवि बिश्नोई ने उन्हें विकेट कीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।




