आईपीएल 2020 प्लेऑफ और फाइनल मैचों का शेड्यूल बीसीसीआई ने किया जारी

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल  2020 प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल जारी ।आईपीएल का तीन चौथाई खेल हो चुका है। ऐसे में बीसीसीआई यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल का प्लेऑफ शेड्यूल और फाइनल मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालाकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि आईपीएल सीजन 2020 की टॉप चार टीम कौन कौन सी होंगी जिन्हें प्लेऑफ में खेलने का मौका मिलेगा। आईए जानते हैं विस्तार से आईपीएल के प्लेऑफ शेड्यूल और फाइनल मुकाबले के बारे में यह कब कहां खेला जाएगा।

 

 बीसीसीआई ने की घोषणा

 

बीसीसीआई यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, 5 नवंबर को पहला क्वालीफायर दुबई में भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला आइपीएल 2020 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। इस मुकाबले को जो टीम जीतेगी, वो सीधे आइपीएल 2020 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

 

वहीं, 6 नवंबर को अबू धाबी के मैदान पर एलीमिनेटर मैच भारतीय समय के हिसाब से साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली दो टीमों के बीच होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर को हारने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि एलीमिनेटर मैच हारने वाली टीम का सफर आइपीएल 2020 से समाप्त हो जाएगा। उसे कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

 

 

दूसरा क्वालीफायर मैच पहले क्वालीफायर को हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच को जीतने वाली टीम के बीच 8 नवंबर को अबू धाबी के मैदान पर भारतीय समय के हिसाब से साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला क्वालीफायर वन की विजेता और क्वालीफायर 2 की विजेता टीम के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर को भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा।

 

आईपीएल 2020 प्लेऑफ शेड्यूल

 

 

5 नवंबर – क्वालीफायर एक – टीम 1 बनाम टीम 2 – दुबई – शाम साढ़े 7 बजे

 

6 नवंबर – एलिमिनेटर – टीम 3 बनाम टीम 4 – अबू धाबी – शाम साढ़े 7 बजे

 

8 नवंबर – क्वालीफायर दो – एलिमनेटर विजेता बनाम क्वालीफायर 1 उपविजेता – अबू धाबी – शाम साढ़े 7 बजे

 

10 नवंबर – फाइनल – क्वालीफायर 1 विजेता बनाम क्वालीफायर 2 विजेता – दुबई – शाम साढ़े 7 बजे ।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER