पाकिस्तान के इस सीरियल ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकार्ड

पाकिस्तान

पाकिस्तान में इन दिनों एक टीवी सीरियल ने धूम मचाई हुई है। नाम है मेरे पास तुम हो और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 17 अगस्त को ये सीरियल शुरू हुआ और अब 24 एपिसोड वाला ये सीरियल अपने आखिरी पड़ाव पर है।

सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में भी ये आलम है कि जब एआरवाई चैनल पर शाम को ये सीरियल आता है तो मानो सब कुछ थम जाता है। पुरा देश इसके आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहा है। ये एपिसोड दो घंटे का था।

सिनेमाघरों में लाखों की एडवांस बुकिंग

पाकिस्तानइसे लेकर बेकरारी का आलम ये है कि आज यानी 25 जनवरी को टीवी के साथ साथ इसे पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों के सिनेमाघरों में दिखाया गया। कराची, हैदराबाद, फैसलाबाद और गुजरात जैसे शहरों में कई सिनेमाघरों के सभी टिकट बिक चुके थे। एक टिकट 800 रुपये तक में बिक रहा है। लगभग उतने में ही, जितने में भारत में किसी बड़े स्टार की फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट आती है।

भारत के सिनेमाघरों में आज तक नहीं हुआ सीरियल का प्रसारण

भारत में कोई टीवी सीरियल सिनेमा में तो शायद ही कभी दिखाया गया हो। जब भी बात भारत में टीवी सीरियल को लेकर दीवानगी की होती है तो आपको दूरदर्शन पर आने वाले महाभारत और रामायण याद आते हैं।

लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है सीरियल की लोकप्रियता

दूसरी तरफ, पाकिस्तान में सिर्फ 24 एपिसोड वाले एक सीरियल ने लोगों को पागल कर दिया है। ये सच है कि पाकिस्तान में फिल्मों के शौकीन आम तौर पर बॉलीवुड के ही भरोसे होते हैं, क्योंकि उनके देश में ना तो इतनी फिल्में बनती हैं और जो बनती भी है, वे लोगों को ज्यादा पसंद ही नहीं आतीं। लेकिन पाकिस्तान के टीवी सीरियलों ने हमेशा तारीफें बटोरी हैं। कुछ साल पहले भारत में जी जिंदगी नाम से एक चैनल आया था जिस पर पाकिस्तान के कुछ सीरियल दिखाए गए और कई लोगों ने उन्हें पसंद भी किया था। लेकिन फिर ये चैनल भारत और पाकिस्तान के तनाव की भेंट चढ़ गया।

इस तरह, टीवी सीरियलों के जरिए पड़ोसी देश के समाज और आम लोगों की जिंदगी में झांकने की एक खिड़की बंद हो गई। हालांकि अब इंटरनेट ने नए दरवाजे खोले है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
पाकिस्तान के इस सीरियल ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकार्ड - Youth Express
Article Name
पाकिस्तान के इस सीरियल ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकार्ड - Youth Express
Description
पाकिस्तान में इन दिनों एक टीवी सीरियल ने धूम मचाई हुई है। नाम है मेरे पास तुम हो और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 17 अगस्त को ये सीरियल
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER