कजिन की सगाई में मनाली पहुंची कंगना रनौत

सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में अपने कजिन भाई की सगाई के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंची। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कंगना अपनी फैमिली के साथ सगाई में मस्ती करती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरें में कंगना अपने भाई अक्षय रनौत और उनकी मंगेतर रितु सांगवान के साथ दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत की सोशल मीडिया टीम ने भी इन तस्वीरें को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इंडियन लुक में कंगना लगीं काफी सुंदर

सगाईकजिन भाई की सगाई के दौरान कंगना ग्रीन और रेड कलर की ड्रेस में नज़र आ रही हैं। कंगना ने ग्रीन कलर का सूट और रेड कलर का प्लाजो पहना हुआ है। इसके साथ ही कंगना ने रेड कलर का कारीगरी करा हुआ दुप्पटा भी पहना हुआ है। इसके साथ ही कंगना ने गले में गोल्डन कलर का नेकलैस भी पहना हुआ है जो उनके लुक को पुरा कर रहा है। कंगना ने माथे पर रेड बिंदी भी लगाई है। इस इंडियन लुक में कंगना काफी सुंदर लग रही हैं।

सगाईहाल ही में कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म पंगा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह एक वर्किंग वुमन और दो बच्चों की मां होते हुए भी कंगना अपने सपने को पूरा करती हैं। और इन सब में किस तरह उनके पति यानी जस्सी गिल उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। ट्रेलर में जस्सी गिल भी काफी अच्छी एक्टिंग करते नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में कंगना और जस्सी के अलावा ऋचा चड्डा और नीना गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे। उसके बाद कंगना अपनी फिल्म जयललिता की बायोपिक यानी थलाईवा कि भी तैयारी कर रही है। बीतें कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भी आ गया है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
कजिन की सगाई में मनाली पहुंची कंगना रनौत - Youth Express
Article Name
कजिन की सगाई में मनाली पहुंची कंगना रनौत - Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में अपने कजिन भाई की सगाई के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंची। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कंगना अपनी फैमिली
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER