निर्णायक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से दी मात, किया सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में खेले गए आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 36 रनों से मात देकर शानदार वापसी की. बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली.

 

 

बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 119 और कप्तान विराट कोहली ने 89 रन बनाए. श्रेयस अय्यर 35 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे.

 

 

ऑस्ट्रेलिया ने चुनी पहले बैटिंग

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी दी है. टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका मतलब है कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की फिटनेस पर जो सस्पेंस चल रहा था वह खत्म हुआ. ये दोनों ही ओपनर इस मैच में खेल रहे हैं.ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है. केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

भारत को मिला 287 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके.

निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा का धमाल

 

निर्णायक मुकाबले

 

भारतीय सुपरस्टार रोहित शर्मा एक बार फिर निर्णायक मुकाबले में कामल कि बल्लेबाजी दिखाई। फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन की गैर मौजूदगी में रोहित ने भारत को के एल राहुल के साथ मजबूत ओपनिंग की। फिर कप्तान विराट कोहली के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिए। शतक लगाने के बाद वे एक बार फिर जंपा के शिकार हुए। लेकिन तब तक वे अपना काम बखूबी पूरा कर चुके थे।

प्लेइंग इलेवन:-

भारत:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह.

 

ऑस्ट्रेलिया

: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER