इसमें कोई दोराय नहीं कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते जुड़ते कम है और टूटते ज्यादा है। अब आप खुद ही देख लीजिये कि यह प्रसिद्ध एक्ट्रेस एक नहीं बल्कि दो बार सगाई तोड़ चुकी है। हालांकि पहली सगाई तोड़ने के लिए इन्होने जो वजह दी है, वो काफी वाजिब है। मगर जो दूसरी सगाई इन्होने तोड़ी है, उसका कारण जान कर तो आप हैरान ही रह जायेंगे। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि इस एक्ट्रेस का नाम श्रद्धा आर्य है। जो फ़िलहाल जी टीवी के शो कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभा रही है।
दो बार सगाई तोड़ चुकी है यह एक्ट्रेस..
गौरतलब है कि शो में तो इनका किरदार काफी संस्कारी और रिश्तों का सम्मान करने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है। मगर असल जिंदगी में शायद ऐसा नहीं है। वैसे आप सब को याद होगा कि श्रद्धा आर्य ने पिछले साल नच बलिए में हिस्सा लिया था। इस शो में उनके पार्टनर आलम मक्कार थे। जो पंजाब के रहने वाले थे। इसके इलावा अगर हम इनकी पहली सगाई की बात करे तो इनकी पहली इंगेजमेंट साल 2018 में टॉप बिजनेसमैन जयंत के साथ हुई थी, लेकिन जयंत को श्रद्धा का एक्टिंग करना पसंद नहीं था। जिसके चलते श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर को ज्यादा तवज्जु देते हुए जयंत का साथ छोड़ दिया।
इसके बाद वह नच बलिए में आलम के साथ नजर आई, लेकिन जैसे ही यह शो खत्म हुआ, वैसे ही उनके तेवर बदल गए। आपको जान कर हैरानी होगी कि शो खत्म होते ही श्रद्धा अपनी सगाई से पीछे हट गई। जी हां उन्होंने यह कह कर सगाई तोड़ दी कि यह शो का ही एक हिस्सा था। यानि इस शो में आने के लिए श्रद्धा ने झूठी सगाई की थी। फ़िलहाल दो बार सगाई तोड़ चुकी श्रद्धा आर्य खुद को सिंगल कहती है और अकेले मुंबई में रहती है। दोस्तों आपकी इस बारे में क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।


