इस तारीख को ये पॉपुलर शो होने वाला है बंद

बंद

टीवी इंडस्ट्री पर ऐसे कई सीरियल हैं जिन्हें लोग लगातार पर्दे पर देखना चाहते हैं लेकिन ये सीरियल एक अंतराल के बाद ऑफ एयर हो जाते हैं। अब एक और बड़े शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है क्योंकि वो शो जल्दी ही बंद होने वाला है। दरअसल हम कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं। ये सीरियल लोगों को काफी कुछ सिखाने के साथ-साथ अपने सीक्वेंस के लिए जाना जाता है।

इस सीरियल में चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ-साथ कुम नामचीन सितारे काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरियल में आकृति शर्मा, मोहित मलिक, अंजली आनंद, मायरा सिंह, विशाल आदित्य सिंह, श्रुति शर्मा जैसे सितारे लीड किरदार निभा रहे हैं लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर लोगों के सामने आ रही है।

टैलीयापा की खबर के अनुसार कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल 7 फरवरी को ऑफ एयर हो जाएगा यानी 7 फरवरी के बाद ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित नहीं होगा और ये खबर जानकर बहुत से लोग हैरान हो जाएंगे क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये सीरियल इतनी जल्दी बंद हो जाएगा।

ये सीरियल 19 मार्च 2018 से चालू हुआ था अब तक इस सीरियल के 495 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और अब ये सीरियल अपनी चरम सीमा पर है। वैसे कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल टीआरपी के लिस्ट में कई बार टॉप 5 में अपनी जगह बना चुका है।

सीरियल की कुल्फी को मिलने लगे हैं फिल्म के ऑफर

बंदकुल्फी कुमार बाजेवाला में कुल्फी का किरदार निभाने वाली आकृति शर्मा भले ही सात साल की हो लेकिन सीरियल में उनकी एक्टिंग को देखकर फिल्म के ऑफर भी आने लगे हैं। आकृति की मां डिम्पल शर्मा बताती है कि, एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया था, लेकिन आकृति अभी छोटी है तो वह पढ़ाई, सीरियल, फिल्म एक साथ इतना ज्यादा भार नहीं ले सकती है। इसलिए अभी केवल सीरियल में काम करने के साथ ही पढ़ाई पर फोकस करेगी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इस तारीख को ये पॉपुलर शो होने वाला है बंद - Youh Express
Article Name
इस तारीख को ये पॉपुलर शो होने वाला है बंद - Youh Express
Description
ये सीरियल एक अंतराल के बाद ऑफ एयर हो जाते हैं। अब एक और बड़े शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है क्योंकि वो शो जल्दी ही बंद होने वाला है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER