सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो एक हादसे का शिकार हुई हैं। उनके साथ ये घटना लंदन के कैब सर्विस उबर में हुई है।
इस घटना का जिक्र करते हुए सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वो इस दिन के बाद पूरी तरह से हिल गई हैं। बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों ट्रेवल कर रही हैं। फिलहाल उनके लिए ट्रेवल करना सही नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले ट्रेवल के दौरान सोनम कपूर का लगेज गुम हो गया था। अब उनके साथ जो हुआ वो उसे अपनी जिंदगी का अब तक का सबसे खराब अनुभव बता रही हैं। सोनम ने बताया है कि कैसे लंदन में कैब सर्विस के साथ उनका अनुभव डरावना रहा है।
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दोस्तों, मेरे लिए उबर लंदन में डरावना अनुभव रहा है। कृपया सावधान रहें। सबसे अच्छा और सार्वजनिक परिवहन या टैक्सी का प्रयोग करना है। मैं बुरी तरह इसे लेकर हिल गई हूं। सोनम के इस ट्वीट के बाद फैंस और करीबी लोग उनसे सवाल करने लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वो बुरी तरह हिल गई है। एक यूजर ने सोनम को पूछते हुए लिखा है कि, ऐसा क्या हुआ है.. लंदन में कैब का इस्तेमाल करने वाले इंसान के तौर पर मेरे लिए ये जानना मददगार साबित होगा।
मानसिक तौर से परेशान था कैब ड्राइवर
सोनम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैब ड्राइवर मानसिक तौर से परेशान था और मुझ पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैं अंत तक बुरी तरह डर गई थी।
आपको बता दें कि सोनम के इस ट्वीट पर उबर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उबर ने अपने हेल्पलाइन अकाउंट ने जवाब देते हुए कहा कि, उनके ग्राहक किसी भी बारे में उन्हें सीधे शिकायत कर सकते हैं। फिलहाल इस पर सोनम ने कोई जवाब नहीं दिया है। फैंस लगातार उनसे उनकी सलामती पूछ रहे हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

