बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीती शाम अपना 35वां जन्मदिन मनाया। देर रात सिद्धार्थ ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में उनके कई दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी की फोटो और वीडियो वायरल हो रहै है।
बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड औऱ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी पहुंची। वहीं करण जौहर, मरजावां की को-स्टार रकुल प्रीत, एक विलन और मरजावां के को-स्टार रितेश देशमुख और आदित्य रॉय कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स स्पॉट किए गए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लाल रंग की चेक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स कैरी किए हुए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने फैंस के साथ बर्थडे केक कट करते नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम एक-दूसरे संग जोड़ा जा रहै हैं। नए साल के मौके पर ये कपल एक साथ छुट्टियां मनाने साउथ अफ्रीका गया था। जहां से कियारा ने कुछ फोटो शेयर की थी जिसमें सिद्धार्थ की परछाई नज़र आई थी। बीते दिनों खबर आईं थी कि सिद्धार्थ और कियारा को अपने अपने परिवार से भी इस रिश्ते के लिए मंजूरी मिल गई है।
न्यू ईयर पार्टी में साथ नज़र आएं थे सिद्धार्थ और कियारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा नए साल के मौके पर अपने परिवार को रिलेशनशिप के बारे में बता दिया है। सिद्धार्थ और कियारा न्यू ईयर पार्टी में साथ नज़र आए थे।
दोनों ने अपनी फैमिली के लिए ये डिनर का भी आयोजन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिनर पार्टी काफी अच्छी रही थी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घरवालों को भी इस रिलेशनशिप से किसी को भी एतराज़ नहीं है। सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द फिल्म शेरशाह में नज़र आने वाले हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


