भाई की फिल्म पर खुलकर बोले ईशान खट्टर

भाई

बॉलीवुड के बहुत ही शानदार एक्टर शाहिद कपर के करियर की सबसे अधिक पॉपुलर फिल्मों में से एक कबीर सिंह ने बॉलीवुड पर जबरदस्त सफलता भी हासिल की थी लेकिन कई लोगों ने इस फिल्म में शाहिद के क्रेजी किरदार पर सवाल भी उठाए थे और इस फिल्म के उन सीन्स को लेकर खास बातें हुई जिनमें शाहिद कियारा के साथ हिंसा करते है। वहीं इस फिल्म के बारे में शाहिद के भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने भी हाल ही में बात की है और कई खुलासे किए हैं।

हाल ही में ईशान ने कहा कि, मैनें उस किरदार को पसंद किया और उससे नफरत भी की। मैं उसकी कहानी में काफी खो गया था। वो एक ऐसा शख्स नहीं था जिससे मैं प्रेरणा लेना चाहूंगा। लेकिन मैनें एक ऐसा कैरेक्टर देखा जो जिंदगी में उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है और इसमें से ज्यादार दिक्कतें उसने खुद ही अपने लिए क्रिएट की हैं। अपनी चॉइस के चलते वो खुद ही अपने आप को खत्म करने पर आमादा है।

इशान फिल्म के क्लाइमैक्स पर कहते हैं…

इसी के साथ ईशान ने फिल्म के क्लाइमैक्स पर कहा कि, वो डायरेक्टर का फैसला था। ये फिल्म अलग ढंग से भी खत्म हो सकती थी। ये फिल्म देवदास की तरह ही बेहद त्रासदी भरे तरीके से भी खत्म हो सकती थी लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने त्रासदी की जगह उम्मीद को चुना। शाहिद की फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था और ये फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी।

भाईअगर बात की जाएं दोनों भाइयों के फिल्मी करियर की तो दोनों का करियर काफी अच्छा चल रहा है। दोनों को नई और अलग लुक्स करने वाली फिल्में मिलने लगी है। जहां इस समय शाहिद को नई फिल्म जर्सी की शूटिंग चल रही है वहीं दूसरे भाई की फिल्म का ट्रेलर अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। और बहुत जल्द ही ईशान की नई फिल्म रिलीज होने वाली है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
भाई की फिल्म पर खुलकर बोले ईशान खट्टर - Youth Express
Article Name
भाई की फिल्म पर खुलकर बोले ईशान खट्टर - Youth Express
Description
इस फिल्म के उन सीन्स को लेकर खास बातें हुई जिनमें शाहिद कियारा के साथ हिंसा करते है। वहीं इस फिल्म के बारे में शाहिद के भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने भी हाल ही में बात की है और कई खुलासे किए हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER