ऐसे कौन से पेशे हैं जिससे अच्छे मुस्तकबिल के साथ-साथ हो सके ज़्यादा से ज़्यादा कमाई, जानिए

ज़्यादा से ज़्यादा कमाई

भारत में विज्ञान और तकनीकी के विकास के साथ-साथ परंपरागत नौकरियों से अलग तकनीकी आधारित नौकरियों की पैदाइश हो रही है। इस महत्वपूर्ण विषय पर ज़रूर ध्यान दें, जिससे कि आप ज़्यादा से ज़्यादा कमाई कर सकें।

विशेष रूप से इन नौकरियों में वही लोग फ़ायदा उठा सकते हैं जो कि तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ-साथ किसी एक विशेष विषय में माहिर भी हों जैसे मार्केटिंग, फाइनेंस, सूचना प्रद्योगिकी इत्यादि।

ज़्यादा से ज़्यादा कमाई

आइए डालते हैं इन नौकरियों पर नज़र

व्यापार विश्लेषक

एक अच्छा व्यापार विश्लेषक होने के लिए व्यक्ति की गणित अच्छी होनी चाहिए (मुख्य रूप से सांख्यिकी और प्रायिकता)। इसके अलावा तेजी से गणना करने की क्षमता भी होनी चाहिए। इस नौकरी में अच्छा वेतन होने के साथ-साथ रोजगार की व्यापक संभावनाएं भी होती हैं। इस क्षेत्र में काम करने वालों के लिए वार्षिक सैलरी इस प्रकार होती है:
मिड-कैरियर – रु.15,00,000
अनुभवी विश्लेषक – रु. 25,00,000

निवेश बैंकर

इस नौकरी के लिए व्यक्ति को कंपनी के लिए पूंजी जुटाने, टॉप मैनेजमेंट को वित्तीय सलाह प्रदान करने, पूँजी निवेश करने और धन से सम्बंधित सभी काम करने होते हैं। एक सफल बैंकर बनने के लिए व्यक्ति का आंकड़ों से अच्छा संबंध होना चाहिये।
निवेश बैंकिंग क्षेत्र में नौकरियों के लिए वार्षिक औसत वेतन:
प्रवेश स्तर – रु.12 लाख
मिड-कैरियर – रु. 30 लाख
अनुभवी  – रु. 50 लाख

प्रबंधन पेशेवर

प्रबंधन से जुड़े लोग किसी भी संगठन बैकबोन कहलाते हैं। इस पेशे से जुड़े लोगों को किसी एक काम को करना होता है। कई बार ऐसे लोगों को कंपनी के लिए आय सृजन का काम भी सौंपा जाता है। इस पेशे में नौकरी के शुरूआती दौर में बहुत संघर्ष करना पड़ता है लेकिन जब आप ऊंचे पद पर पहुँच जाते हैं तो शारीरिक मेहनत का काम मानसिक मेहनत में बदल जाता है साथ ही आपकी सैलरी में भी अच्छी वृद्धि हो जाती है। इस नौकरी में मिलने वाली वार्षिक सैलरी इस प्रकार है;

प्रवेश स्तर- रु. 3,00,000
मिड-कैरियर- रु. 25,00,000
अनुभवी – रु. 80,00,000

चार्टर्ड एकाउंटेंट

यह भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित पेशों में से एक है। इस क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को आंकड़ों का जोड़ना घटाना, आंकड़े याद करने में दिलचस्पी होनी चाहिए. चार्टर्ड एकाउंटेंट को टैक्स मैनेजमेंट, वित्तीय लेखा और बैंकिंग और परामर्श जैसे काम करने होते हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट को भारत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) का सदस्य होना चाहिए। E&Y, डेलॉइट, पीडब्ल्यूसी और आईसीआईसीआई बैंक भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंट को अच्छा वेतन देने वाली कम्पनियाँ है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट की वार्षिक सैलरी इस प्रकार होती है:
प्रवेश स्तर – रु. 5,50,000,
मिड-कैरियर – रु.12,80,000
अनुभवी – रु. 25,70,000

विधि पेशेवर

अगर व्यक्ति कानून को अच्छी तरह से समझने में सक्षम है और लोगों की बातों में कमियों को आसानी से निकाल लेता हैं और सबूत खोजने की क्षमता रखता है तो यह क्षेत्र उस व्यक्ति लिए सटीक है क्योंकि यह उच्च वेतन देने वाला काम है।

इस क्षेत्र के फ्रेशेर्स जो कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पढ़े होते है उन्हें भी 6 लाख वार्षिक से लेकर 9 लाख वार्षिक का वेतन मिल जाता है। लेकिन जब 4 से 6 वर्ष का अनुभव हो जाता है तो यही पैकेज बढ़कर 10-15 लाख रुपये प्रति वर्ष हो जाता है। लूथ्रा एंड लूथ्रा, अमरचंद मंगलदास, AZB और पार्टनर्स भारत में प्रमुख कानूनी प्राइवेट फर्म हैं जो कि कॉरपोरेट कानून में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को अच्छा पैकेज देते हैं।

जिया खान का आत्महत्या केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में, सूरज पंचोली ने कहा मुझे चाहिए न्याय

इसी तरह देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें आप अपने ऊंचे मुस्तकबिल को हासिल कर सकते हैं बशर्ते आपकी उस क्षेत्र में अधिक रुचि हो और विशेष काम करने का अनुभव हो, तो आपको ज़्यादा से ज़्यादा कमाई करने से कोई नहीं रोक सकेगा।

किस कारण से Zomato ने 100 लोगों को नौकरी से निकाला: जाने वजह

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER