महाराष्ट्र में पानीपत और इन तीन राज्यों में छपाक हुई टैक्स फ्री

टैक्स फ्री

ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा पानीपत को महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। गोवारिकर ने फिल्म को टैक्स फ्री बनाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ट्विटर पर धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होनें लिखा, हार्दिक आभार! पानीपत के माध्यम से मराठा महिमा को स्क्रीन पर लाने के हमारे प्रयास को टैक्स फ्री करने के लिए उद्धव ठाकरे जी का धन्यवाद!

आपको बता दें इस पीरियड ड्रामा में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है. जो 1761 में मराटों और अफगान सम्राट अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी। ये पहली बार था जब अर्जुन, कृति और संजय ने एक साथ फिल्म में काम किया।

इन तीन राज्यों में टैक्स फ्री हुई छपाक

टैक्स फ्रीदीपिक पादुकोण अभिनीत एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक जो 10 जनवरी को देख भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को रिलीज से पहले ही राज्य में दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक को टैक्स फ्री कर दिया। उनके ये अनाउंस करने के तुरंत बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने भी फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया।

उन्होनें लिखा, समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती है ये  हिंदी फिल्म छपाक। इस फिल्म को समाज के हर वर्ग को देखनी चाहिए।

आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।

उन्होनें भी ट्विटर पर इसकी अनाउंसमेंट की और फिल्म की प्रशंसा की। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। मेघना गुलजार द्वारा अभिनीत ये फिल्म कल यानी 10 जनवरी को स्क्रीन पर आने वाली है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
महाराष्ट्र में पानीपत और इन तीन राज्यों में छपाक हुई टैक्स फ्री - Youth Express
Article Name
महाराष्ट्र में पानीपत और इन तीन राज्यों में छपाक हुई टैक्स फ्री - Youth Express
Description
राज्य में दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक को टैक्स फ्री कर दिया। उनके ये अनाउंस करने के तुरंत बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया। छत्तीसगढ़ के बाद पुड्डुचेरी में छपाक टैक्स
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER