आप सब को कई साल पहले आई फिल्म लव स्टोरी तो याद ही होगी। इस फिल्म का गाना “याद आ रही है, तेरी याद आ रही है” उस जमाने का सबसे प्रसिद्ध गाना था, जब यह फिल्म आई थी। अब अगर हम इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस की बात करे तो इसमें विजया पंडित ने लीड रोल निभाया था। तो वही एक्टर के रोल में कुमार गौरव नजर आएं थे। बता दे कि एक्टर कुमार गौरव की बेटी ने हाल ही में शादी रचाई है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अपनी भतीजी की शादी में संजय दत्त भी सभी गिले शिकवे भुला कर शामिल हुए थे। दरअसल संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त एक्टर कुमार गौरव की पत्नी है। ऐसे में कुमार गौरव और उनकी पत्नी की बेटी सिया रिश्ते में संजय दत्त की भतीजी लगती है।
एक्टर कुमार गौरव की बेटी ने रचाई शादी..
खैर ये तो कुछ उलझे हुए रिश्तों की बात थी। अब अगर हम इस शादी की बात करे तो इस खास मौके पर संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ शामिल आएं थे। बता दे कि सिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ सात फेरे लिए है। ऐसे में शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जा रही है। हालांकि कुमार गौरव का लुक अब इतना बदल चुका है, कि उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।
गौरतलब है कि संजय दत्त और कुमार गौरव के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, लेकिन संजय दत्त ने इस शादी में शामिल हो कर उन सब बातों को झुकला दिया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो एक्टर कुमार गौरव की बेटी की शादी की वजह से ही दो बिछड़े हुए दोस्त मिल गए। आप इस शादी की तस्वीरों को यहाँ देख सकते है। जिन्हें खुद बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में आप दूल्हा दुल्हन और बाकी सब का लुक भी देख सकते है।


