इस एक्ट्रेस को चढ़ा डांस फिल्म करने का बुखार

बुखार

बॉलीवुड में काफी कम ही किसी डांस बेटल पर फिल्म बनती है और उसमें भी एक ऐसी हीरोइन जिसे डांस फिल्म करने का बुखार सा चढ़ गया है। हम बात कर रहे है बहुत हसीन और क्यूट श्रद्धा कपूर की जिन्हें डांस फिल्म का ऐसा क्रेज चढ़ गया है कि उन्होनें अपना 5 किलो वजन कम कर लिया। श्रद्धा साल 2020 की शुरूआत भी डांस बेटल फिल्म से करने जा रही हैं। हाल ही में श्रद्धा, वरुण के साथ फिल्म का प्रमोशन करने आई तो मॉल के बाहर ही जबरदस्त डांस स्टेप करने लगी।

मॉल के बाहर ही करने लगी डांस

बुखारश्रद्धा इन दिनों अपनी नई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की वजह से काफी सुर्खियों में और फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में श्रद्धा अपने को-स्टार वरुण के साथ बांद्रा स्थित एक मॉल में प्रमोशन करने के लिए पहुंची जहां मॉल के बाहर उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।

मॉल के बाहर ही श्रद्धा वरुण के साथ जबरदस्त डांस करने लगी, बाहर खड़ी फैंस की भीड़ उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहती थी। श्रद्धा अपनी फिल्म के लिए कितना उत्साहित है ये आप इन तस्वीरों से समझ सकते है। श्रद्धा ब्लैक आउटफिट के साथ डेनिम जैकेट में काफी कूल लग रही थी।

फिल्म के लिए 5 किलो वजन किया कम

श्रद्धा हर तरह की फिल्म में अपने आप को उस किरदार में ढाल लेती है जैसी स्क्रिप्ट की डिमांड होती है। और श्रद्धा को अब डांस फिल्म का ऐसा बुखार चढ़ा है कि श्रद्धा एक बार फिर डांस फिल्म से अपनी वापसी कर रही और उस माहौल में खुद को ढालने के लिए उन्होनें अपना 5 किलो वजन कम कर लिया ताकि वो हर कठिन डांस स्टेप को तेजी से कर पाए। आपको बता दें कि फिल्म अब 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जहां वरुण और श्रद्धा एक बार फिर स्क्रिन शेयर करते हुए नज़र आएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
इस एक्ट्रेस को चढ़ा डांस फिल्म करने का बुखार - Youth Express
Article Name
इस एक्ट्रेस को चढ़ा डांस फिल्म करने का बुखार - Youth Express
Description
बॉलीवुड में काफी कम ही किसी डांस बेटल पर फिल्म बनती है और उसमें भी एक ऐसी हीरोइन जिसे डांस फिल्म करने का बुखार सा चढ़ गया है। हम बात कर रहे है बहुत हसीन और क्यूट श्रद्धा कपूर
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER