वैसे तो ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जिन्होंने फिल्मों में माँ का किरदार निभाया है। मगर कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिन्होंने जब भी किसी फिल्म में माँ का किरदार निभाया तो उनका वह किरदार यादगार बन गया। जी हां बॉलीवुड की वो प्रसिद्ध माँ जिन्हे लोग माँ के रूप में देखना ही पसंद करते है। आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेस से रूबरू करवाना चाहते है।
बॉलीवुड की वो प्रसिद्ध माँ जिनका किरदार बन गया यादगार..
निरुपा रॉय.. इस लिस्ट में सबसे पहला निरुपा रॉय का आता है। यह अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रह चुकी है। बता दे कि सत्तर के दशक में इन्होने एक से बढ़ एक कई फिल्मों में माँ का रोल किया था। यही वजह है कि माँ के रूप में निभाया गया इनका हर किरदार यादगार बन गया।
रीमा लागू.. इसके बाद हम रीमा लागू की बात करते है। जिन्होंने कई फिल्मों में सख्त माँ का तो कई फिल्मों में भोली माँ का किरदार निभाया था। वैसे रीमा लागू ज्यादातर फिल्मों में सलमान खान की माँ के रूप में नजर आती थी। फ़िलहाल वह हमारे बीच नहीं रही, लेकिन फिल्मों में निभाया गया उनका हर किरदार आज भी दर्शकों को पसंद है।
राखी गुलजार.. अगर हम राखी गुलजार की बात करे तो इन्होने भी कई बेहतरीन फिल्मों में माँ की भूमिका निभा कर लोगों का दिल जीता है। यहाँ तक कि करण अर्जुन फिल्म में इन्होने जो माँ का रोल किया था, उसे आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
फरीदा जलाल.. बता दे कि फरीदा जलाल ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में एक्ट्रेस की माँ का किरदार निभाया है। जैसे कि डीडीएलजे फिल्म में उन्होंने सिमरन की माँ का किरदार निभाया था और उनके इस रोल को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
तो ये है बॉलीवुड की वो प्रसिद्ध एक्ट्रेस जिनके द्वारा निभाया गया माँ का रोल यादगार बन गया। दोस्तों आपको इनमें से माँ के किरदार में कौन सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


