वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज कल अपनी फिल्म छिछोरे को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। मगर इसके इलावा वह अपनी बीमारी के कारण भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि श्रद्धा कपूर पिछले छह सालो से इस बीमारी से जूझ रही है। बता दे कि साहो की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर काफी खुश है। तो वही उनकी दूसरी फिल्म छिछोरे को भी लोगो ने खूब पसंद लिया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आज कल बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर का बोलबाला है। अब अगर हम उनकी बीमारी की बात करे तो हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने इस बात का खुलासा किया था। दरअसल उन्हें एंग्जायटी की बीमारी है।
इस बीमारी से जूझ रही है श्रद्धा कपूर..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब श्रद्धा कपूर आशिकी 2 फिल्म में काम कर रही थी। तभी उन्हें ये बीमारी हो गई थी। इस बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने बताया कि उनके शरीर में अजीब सा दर्द होता था। मगर जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो कोई नतीजा सामने नहीं आया। जिसके कारण वह हमेशा यही सोचती रहती थी कि आखिर उन्हें यह दर्द क्यों हो रहा है। इसके बाद श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने इस बीमारी से लड़ने के कई तरीके भी ढूंढे। हालांकि अब वह पहले से कई ज्यादा बेहतर है। इसके साथ ही श्रद्धा का कहना है कि अगर आप सकारात्मक सोच से इस बीमारी का सामना करेंगे, तो इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी।
बता दे कि यह एक ऐसी बीमारी है जो इंसान की भावनाओ से जुडी होती है। इस बीमारी के दौरान बिना वजह चिंता होना, बेचैनी, वास्तविक या काल्पनिक घटनाओं के कारण भविष्य को लेकर डरना आदि सब चीजें होती है। यहाँ तक कि इस बीमारी का सही इलाज न होने के कारण इसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है। हालांकि श्रद्धा कपूर पिछले छह सालो से इस बीमारी से जूझ रही है। मगर फिर भी इसका असर उन्होंने अपने करियर पर नहीं पड़ने दिया। “दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है। क्या आप या आपके किसी करीबी को कभी ऐसी बीमारी का सामना करना पड़ा है। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।”



