परिवार संग छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड पहुंचे ये स्टारकिड

परिवार

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड है एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान। तैमूर हर समय मीडिया में चर्चा में रहते हैं। तैमूर इन दिनों विदेश यानी स्विटजरलैंड में परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्विटजरलैंड की ठंडी वादियों में बर्फ पर मॉम करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान के साथ मस्ती करते हुए तैमूर की ये खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में तैमूर के साथ-साथ करीना, करिश्मा औऱ सैफ अली खान भी वहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाते नज़र आ रहे हैं।

इस लुक में तैमूर बेहद ही क्यूट अंदाज में नज़र आ रहे है। तस्वीरें शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि सब कुछ गुड न्यूज।

स्विटजरलैंड में वरुण की मुलाकता हुई करीना और करिश्मा से

परिवारबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नए साल से पहले वेकेशन एंजॉय करते दिखे। वो भी सर्दियों का लुत्फ उठाने स्विट्जरलैंड जा पहुंचे हैं। वरुण ने सोशल मीडिया पर सारी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो करिश्मा और करीना के साथ पोज देते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों कमाल के लग रहे हैं।

एक्ट्रेस करीना कपूर स्विट्जरलैंड के लिए पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर औऱ बहन करिश्मा के साथ वेकेशन मनाने पहले ही निकल गई थी। इसी बीच करीना और करिश्मा की मुलाकात अचानक वरुण धवन से हो गई। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है।

वहीं, वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटो शेयर की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अगले साल साला अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में नज़र आएंगे।

आपको बता दें करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर और अक्षय की गुड न्यूज तो रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा करीना, अमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा और इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में भी नज़र आने वाली हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
परिवार संग छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड पहुंचे ये स्टारकिड - Youth Express
Article Name
परिवार संग छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड पहुंचे ये स्टारकिड - Youth Express
Description
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड है एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान। तैमूर हर समय मीडिया में चर्चा में रहते हैं। तैमूर इन दिनों विदेश यानी स्विटजरलैंड में परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER